सपने में आभूषण देखना, सपने में सोने के गहने देखना, गहना चोरी होना

sapne me sone ke abhushan dekhna

कहा जाता है कि हम जो सोचते हैं वही सपने में देखते हैं। सपने में आभूषण देखने के मायने तो यही होगें कि हम रात दिन सपनों के आभूषणों के बारे में ही सोचते रहते हैं। लेकिन ऐसा सच में तो नहीं होता हम में से शायद ही कोई होता होगा जो कि गहनों के बारे मे सोचता होगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार तो हर सपने का एक अर्थ होता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि हम जिस चीज के बारे में सोच भी नहीं रहे होते वह भी हमें सपने में दिखाई देती है। तो क्या सपनों में आभूषण देखने का कोई अर्थ है और अगर अर्थ है तो वह शुभ है या अशुभ तो आइए जानते हैं इस लेख में।

सपने में सोने के गहने देखना

सपने में अगर आपको सोने के जेवर दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ है कि आपका बहुत सारा धन विभिन्न कामों में खर्च होने वाला है। अगर आप सपने में सोने के गहने देख रहे हैं तो इसका अर्थ हो सकता है कि आपको धन लाभ हो लेकिन यह धन लाभ भी आपको काफी खर्च करवाएगा। मानिए अगर आप कोई वस्तु खरीदते हैं तो आपका धन तो खर्च होता ही है भले ही वह वस्तु आपके लिए कितनी भी उपयोगी क्यों ना हो।

सपने में सोने के गहने खरीदना

सपने में सोने के गहने खरीदना एक शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आपको व्यापार व रोजगार में उन्नति मिलने वाली है। जिस काम को आप करने की काफी लंबे समय से सोच रहे हैं उस काम में आपको पूरी मेहनत और लगन से लग जाना है। आपकी प्रगति की काफी संभावनाएं हैं। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

सपने में खुद को सोने के गहने पहने देखना

अगर आप सपने में खुद को सोने के गहने पहनता हुआ देखते हैं तो यह एक मुश्किल भरा सपना हो सकता है। अगर आप ऐसा सपना देखते हैं तो उसका अर्थ है कि आपके किसी अपने के साथ कोई दुर्घटना हो सकती है या और कोई दुखद समाचार आप सुन सकते हैं।

सपने में आपका कोई गहना चोरी होना

अगर आप सपने में देखते हैं कि आपका कोई गहना चोरी हो गया है तो यह इस बात का सूचक है कि आपका कोई नुकसान होने वाला है। आपके प्रतिद्वंदी आप को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। आपको सतर्क रहना है और सोच समझ कर काम करना है।

सपने में किसी सुहागन स्त्री को गहने पहने हुए देखना

सपने में अगर आप किसी सुहागन स्त्री को गहने पहने हुए देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी हुई है। आपको कार्य क्षेत्र में प्रगति मिलने की संभावना है। अगर यह सपना कुवारी कन्या या कुंवारा लड़का देख रहा है तो उसका अर्थ है कि उनके विवाह का शीघ्र योग बनने वाला है।

सपने में चांदी के आभूषण देखना

अगर आप सपने में चांदी के आभूषण देख रहे हैं तो यह एक शुभ संकेत है। यह बताता है कि आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है। आपको रोजगार के नए अवसर मिलने वाले हैं। आपके धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं इस्लिए समय का उचित सदुपयोग कर लीजिए।

सपने में सोने का गहना मिलना

अगर आप को सपने में कोई सोने का गहना मिलता है तो यह आपके लिए शुभ नहीं है। इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपके घर में बीमारी पर काफी धन खर्च होने वाला है। बीमारी के अलावा अन्य खर्चों में भी आप काफी सारे धन का अपव्यय करेंगे। ऐसे सपने को देखकर तत्काल भगवान के आगे कुछ पैसे निकाल कर रखकर भगवान से अपनी रक्षा करने के लिए निवेदन करना चाहिए। उस धन को भगवान के मंदिर में या किसी गरीब व्यक्ति की मदद के लिए दे देना चाहिए।

सपने में आप के आभूषण चोरी होना

अगर सपने में आप अपने किसी आभूषण को चोरी होते हुए देखते हो तो इसका अर्थ है कि यह सपना और आने वाला समय आपके लिए मुश्किलों से भरा हुआ हो सकता है। आपका कोई अपना आपका फायदा उठाने वाला है और आपका कोई अपना आपको किसी जाल में फंसा सकता है।

सपने में सोने के आभूषण गिफ्ट करना

अगर आप सपने में किसी को सोने के आभूषण गिफ्ट कर रहे हैं तो यह एक शुभ सपना है। यह आपके तरक्की के दरवाजे खोल रहा है। इस सपने का अर्थ है कि आपका भाग्योदय हो रहा है। आपके व्यापार व रोजगार में उन्नति की संभावनाएं हैं।

सपने में सोने के आभूषण का चांदी के आभूषण में परिवर्तित होना

अगर आप सपने में सोने के गहनों को चांदी के गहनों में बदलते हुए देख रहे हैं तो यह शुभ संकेत है। यह सपना बताता है कि आने वाले समय में आपको धन लाभ, व्यापार लाभ व मान सम्मान में वृद्धि होने की संभावनाएं हैं। यह सपना बताता है कि आपको रोजगार में नए अवसर प्रदान होने वाले हैं। आप जिस काम में भी हाथ डालेंगे उसी काम में आपको सफलता मिलेगी।

सपने में सोने चांदी के गहने देखना

अगर आप सपने में सोने चांदी के गहने देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत हो सकता है। यह एक शुभ सपना है। सपने में सोने चांदी के गहने देखने का अर्थ है कि अगर आपके घर में कोई विवाह योग्य लड़का या लड़की है तो उनके विवाह होने की प्रबल संभावना है। इस सपने को देखने का अर्थ है कि बहुत सारे जेवर खरीदने में आपके बहुत सारे पैसे खर्च होने वाले हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!