सपने में मछली देखना खोलेगा आपकी तरक्की के द्वार

sapne me machli dekhna

सपने में मछली देखना शुभ है या अशुभ वो निर्भर करता है कि हमने मछली कहाँ और किन परिस्थितियों में देखी है। आज हम सपने में मछली देखने के शुभ-अशुभ परिणाम के विषय में बात करेंगे।

सपने में अलग-अलग रंगों की मछलियाँ देखना

सपने में अलग-अलग रंगों की मछलियाँ देखना बहुत ही शुभ माना जाता है ।सपने में अलग-अलग रंगों की मछलियाँ देखना दर्शाता है कि आप के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं है। आप जीवन के हर क्षेत्र में परिपूर्ण हैं। इन मछलियों के प्यारे रंगों की तरह ही, आपकी जिंदगी में सुख एवं चैन है। आप हर क्षेत्र में सुखी हैं।

सपने में बड़ी मछली देखना

सपने में बड़ी मछली का देखना शुभ नहीं माना जाता। सपने में बड़ी मछली देखने का अर्थ होता है कि ,आप को नकारात्मक विचार आते हैं। ये नकारात्मकता आपको उदासीन कर रही है।

सपने में शार्क देखना

सपने में शार्क, पिरहाना या स्वार्ड जैसी बड़ी और जानलेवा मछलियों को देखने का यह अर्थ है कि, आपको निकट भविष्य में कर्ज लेना होगा जिसके कारण आपकी स्थिति बिगड़ सकती है।

सपने में डॉल्फिन देखना

सपने में डॉल्फिन, देखना शुभ माना जाता है जो खुद एक बड़े आकार की मछली है लेकिन दोस्तों जैसा बर्ताव करती है,सपने में भी डॉल्फिन हमारे लिए अच्छी सिद्ध होती है।डॉल्फिन को सपने में देखने का अर्थ है कि, आपको धन व स्वास्थ्य दोनों का लाभ मिलेगा।

सपने में खुद को मछली पकड़ते देखना

सपने में खुद को मछली पकड़ते देखने का अर्थ है कि, परिश्रम सफल होगा मछली मिलने का अर्थ है कि जल्द ही आपको धन लाभ होने वाला है।

सपने में तैरते हुए मछली पकड़ना

सपने में यदि व्यक्ति तैरते हुए मछली पकड़ रहा है तो इसका अर्थ है कि ,उसे काफी मेहनत करनी होगी

सपने में तैरते हुए मछली पकड़ते समय यदि आपको मछली मिल जाए

सपने में तैरते हुए व्यक्ति को अगर मछली मिल जाए, तो यह दर्शाता है कि आने वाले समय मे कड़ी मेहनत के बाद उसे ढेर सारी सफलता मिलने वाली है।

सपने में मछली देखना

सपने में मछली देखना शुभ माना जाता है। सपने में मछली को देखना इस बात की ओर संकेत देता है कि, आपको ईश्वर का साथ मिल गया है। आप की सारी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं।

सपने में मछली को खाना खिलाना

सपने में व्यक्ति स्वयं मछली को आटे की गोलियां खिलाता है, तो इसका अर्थ है कि ,उस व्यक्ति की धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। वो स्वयं पूजा पाठ में अधिक से अधिक व्यस्त रहेगा। ये सभी सपने हमें मेहनत के साथ साथ दान धर्म करने के लिए भी प्रेरित करते हैं। हमें इनके संकेतों को समझ कर ध्यान से कार्य करने की आवश्यकता होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!