सपने में खुद को रोते देखना कैसा होता है, सपने में खुद को रोते हुए देखना शुभ या अशुभ

sapne me khud ko rote hue dekhna

सपने में खुद को रोते देखना

हम सभी रात्रि में सपने देखते हैं। कुछ लोग रात्रि में देखे गए सपनों को भूल जाते हैं तथा कुछ लोग देखे गए सपनों को लेकर बहुत सीरियस रहते है। उनका यह मानना होता है कि सपने कभी-कभी हमारे भविष्य की तरफ इशारा करते हैं। सपनों में घटित होने वाली घटनाएं अपने आप में एक चेतावनी या संकेत होती है। जिन्हें समझकर हम अपने भविष्य में हमारे साथ होने वाली अनहोनी के बारे में जानकारी ले सकते हैं। कभी-कभी हम बहुत अजीबोगरीब सपने देखते हैं उन सपनों का क्या मतलब हो सकता है। आज इस लेख में हम जानेंगे हम जानेंगे कि यदि आपने रात्रि सपने में खुद को रोते हुए देखा है तो इसका क्या अर्थ हो सकता है? क्या यह सिर्फ सपना मात्र है या फिर आपके भविष्य की तरफ इशारा करता है।

सपने में खुद को रोते हुए देखना

सपने में खुद को रोते हुए देखना एक अच्छा संकेत नहीं है। यह दर्शाता है कि आने वाले समय में आपको भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। या फिर आप अपने किसी अजीज़ को खो सकते हो या कोई ऐसी समस्या आपके सामने आने वाले हैं जिसका समाधान आपके पास नहीं होगा आप चाहते हुए भी उसे हल नहीं कर पाओगे।

सपने में खुद को निर्वस्त्र देखना

खुद को निर्वस्त्र देखना अर्थ है कि आने वाले समय में आपके पास धन तथा संसाधनों की कमी होने वाली है। आपके बहुत से कार्य धन की कमी से रुक जाएंगे। यह सपना आप की प्रगति पर कुछ समय के लिए विराम का संकेत देता है। धन तथा संसाधनो की कमी से आप कुछ कर नहीं पाओगे और उधार लेने पर आपको नुकसान ही होगा।

सपने में खुद को नहाते हुए देखना

सपने में खुद को नहाते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपको बाहर की यात्रा करने का लाभ प्राप्त हो सकता है। या ऑफिस के किस कार्य अथवा घर के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। उसी तरह से यह सपना भविष्य में आप के ऊर्जावान बने रहने के तरफ इशारा करता है।

सपने में खुद को भागते हुए देखना

सपने में खुद को भागते हुए देखने का क्या अर्थ है कि आप भविष्य में काफी मेहनत करने वाले हैं या फिर आप किसी भी तरह की मेहनत करने से पीछे नहीं हटोगे। जिसका लाभ आपको अपने कार्य क्षेत्र में देखने को मिलेगा

सपने में खुद को बीमार देखना

सपने में खुद को बीमार देखने का क्या अर्थ है कि आपको मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर होने वाली है। जिससे छोटी मोटी चिंता आपको रह सकती है। यह दूसरी तरफ इशारा करता है कि आर्थिक रूप से आपके ऊपर विपत्ति आ सकती है या धन की कमी भी हो सकती है।

सपने में खुद को डरा हुआ देखना

सपने में खुद को डरा हुआ देखने का अर्थ है कि भविष्य में आपके कुछ कार्य आपके आत्मविश्वास की कमी से पूरे नहीं हो पाएंगे। अतः यह एक तरह की चेतावनी है या फिर इशारा है आपको हर वक्त अपने आत्मविश्वास को बनाए हुए रखना चाहिए तथा पूरे मनोयोग से कार्य में लगना चाहिए।

सपने में खुद को दुल्हन बने देखना

यदि कोई महिला सपने में खुद को दुल्हन बने हुए देखती है तो इसका यह अर्थ है कि निकट भविष्य में उसके विवाह के संयोग बन सकते हैं। विवाह नहीं तो यह सपना सगाई की तरफ इशारा करता है।

सपने में खुद को नंगा देखना

सपने में खुद को नंगा देखना किसी नए कार्य की शुरुआत की तरफ़ इशारा है। यह कार्य आप अपने बल बूते पर ही करने वाले है। किसी से आपको सहयोग नहीं प्राप्त होगा। यदि आप समुचित ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।

सपने में खुद को लड़ाई करते हुए देखना

सपने में खुद को लड़ाई करते हुए देखने का क्या अर्थ है क्या आने वाले समय में आप अपना हक पाकर रहेंगे। तथा कोई भी आपसे आप का हिस्सा छीन नहीं पाएगा। दूसरी तरफ यह भी हो सकता है कि आने वाले समय में आप संपत्ति से जुड़े हुए किसी विवाद में भी फस सकते हैं।

सपने में खुद को तैयार होते हुए देखना

सपने में खुद को तैयार होते हुए देखने का अर्थ है कि आप बहुत जल्द कोई नया स्टार्टअप शुरू करने वाले हैं या फिर कोई नई जिम्मेदारी आपके ऊपर आने वाली है। यदि आप उसे पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे तो निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!