सपने में कृष्ण भगवान का मंदिर देखना,विष्णु भगवान का मंदिर देखना

sapne me krishna mandir dekhna

अपने किसी अपने को इश्क को सपने में देखना बहुत शुभ होता है तो भगवान को स्वयं सपने में देखना कितना शुभ होगा। सपने में कृष्ण मंदिर देखना एक शुभ संकेत होता है। अगर आप भगवान कृष्ण के भक्त हैं और आप सपने में भगवान कृष्ण के मंदिर को देखते हैं तो यह इस बात का प्रतीक है कि ईश्वर आपसे प्रसन्न है और वह आपको आशीर्वाद देना चाहते हैं। आपकी कोई इच्छा है जो शीघ्र ही पूरी होने वाली है आपको भगवान कृष्ण के मंदिर में दर्शन के लिए अवश्य जाना चाहिए। तो आइए जानते हैं विभिन्न परिस्थितियों में भगवान कृष्ण के मंदिर को देखना भगवान कृष्ण की मूर्ति को देखना और भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमा को देखना किस बात का संकेत है।

सपने में कृष्ण की मूर्ति को देखना

सपने में भगवान कृष्ण की मूर्ति को देखना बहुत शुभ माना गया है भगवान कृष्ण आपकी आराध्य हैं तभी आपको सपने में उनके दर्शन हुए हैं अगर ईश्वर के दर्शन आपको होते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको एवं मंदिर में जाकर उनके दर्शन अवश्य करने चाहिए इस सपने का अर्थ है कि आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी। भगवान कृष्ण की कृपा आप पर बनी हुई है। अगर आपने कुछ ऐसा मांगा है जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है तो निश्चिंत रहिए कुछ बाद इस काम में कुछ समय
भले ही लगे लेकिन आपकी वह मनोकामना शुभ है तो अवश्य ही पूरी होगी। ईश्वर आपकी हर वह इच्छा पूरी करते हैं जो आपके साथ साथ औरों के लिए भी शुभ हो तो निस्वार्थ मन से आप ईश्वर से कुछ भी मांगें लेकिन उसमें जनकल्याण की भावना भी निहित हो।

सपने में राधा कृष्ण का मंदिर देखना

सपने में राधा कृष्ण का मंदिर देखना अगर आप अब वह अविवाहित है और आप राधा कृष्ण की मूर्ति देखते हैं या मंदिर देखते हैं तो इसका अर्थ है कि भगवान की कृपा आप पर बनी हुई है और आप जिसे पसंद करते हैं वह आपको जीवनसाथी के रूप में मिलने वाला है आपको आपके जन्म जन्म का साथी ज्लदी ही मिलने वाला है। अगर आप विवाहित हैं तो इसका अर्थ है कि आपके और आपके साथी के संबंध मधुर होने वाले हैं और पर ईश्वर आपके साथ है आपके साथ ईश्वर की कृपा आप दोनों पर बनी हुई है। अपने परिवार के साथ जाकर राधा कृष्ण के मंदिर में दर्शन करने चाहिए और प्रसाद चढ़ाना चाहिए अगर आपकी कोई मनोकामना है और वह पूरी हो चुकी है तो आपको ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए और अगर आपकी मनोकामना नहीं हुई है तो राधा कृष्ण इस बात का संकेत दे रहे हैं कि आपकी परीक्षा जल्दी ही पूरी होने वाली है।

सपने में बूंदी का प्रसाद मिलना

अगर आप खुद को सपने में बूंदी का प्रसाद मिलते हुए देखते हैं तो यह एक बहुत अच्छा सपना है इसका अर्थ है ईश्वर आप से अत्याधिक प्रसन्न हैं उनकी कृपा आप पर बनी हुई है और भगवान के प्रसाद के रूप में आपको आशीर्वाद देना चाहते हैं आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं।
अगर आप सपने में बूंदी देखते हैं तो इसका भी यही अर्थ है आपकी मनोकामना शीघ्र ही पूरी होने वाली है आप भगवान के मंदिर में जाइए और बूंदी का प्रसाद गरीबों में अवश्य बांटिए।

सपने में मंदिर देखना, सपने में मंत्र मिलना

अगर आप सपने में खुद को कोई मंत्र लेते हुए देखते हैं तो यह एक बहुत शुभ शकुन है इसका अर्थ है कि ईश्वर आपसे प्रसन्न है आपके ऊपर आपकी इष्ट देव की आपके पितरों की और आपके गुरुदेव की कृपा बनी हुई है। वे इस मंत्र के माध्यम से आपको स्प्रिचुअल जगत में प्रवेश करने का न्योता दे रहे हैं। वे आपको याद दिला रहे हैं कि आपको भगवान का नाम अवश्य स्मरण करना है। आप भगवान का नाम जपते रहें आपके सारे काम भगवान स्वयं ही पूरे करवाएंगे। इसलिए अगर आपको सपने में कोई मंत्र दिखाई देता है और अभी भी आपको वह मंत्र याद है तो यह मंत्र आपको कहीं लिख लेना है। जिससे कि आप उसे भूले ना और उस मंत्र का सुबह शाम जप करना है। सबसे पहले भगवान के मंदिर में हाथ में संकल्प लेकर उस मंत्र का 108 51, 21,11, 7 जितने भी बार संकल्प ले सके उतनी बार का संकल्प लेना है। संकल्प लेकर उस मंत्र को रोज सुबह शाम करने का प्रयास करना है। आप देखेंगे कि आपके सारे काम खुद ब खुद पूरे होने शुरू हो जाएंगे। आपके चित्त में सकारात्मकता रहेंगी। आप छोटी-छोटी बातों से ना तो घबराएंगे और न हीं भयभीत होंगे।

सपने में महामृत्युंजय मंत्र बोलना

अगर आप सपने में खुद को महामृत्युंजय मंत्र का जप करते हुए देखते हैं तो यह बहुत शुभ संकेत है यह इस बात का प्रतीक है कि भगवान भोलेनाथ आप से बहुत खुश हैं उन्होंने अपने भक्तों के रूप में आप को स्वीकार कर लिया है। वह आपकी भक्ति से प्रसन्न है। वह आपको याद दिलाने आए हैं कि आपको महामृत्युंजय मंत्र का जप लगातार करते रहना है आप अपने रोजमर्रा के कामों में भगवान को भूल बैठे हैं आपको भगवान का स्मरण भूलना नहीं है भगवान के स्मरण में खुद को डुबो देना है‌ आप देखेंगे कि आप अपने आप को फूल सा हल्का महसूस करेंगे। आपको जरा जरा सी बातों से ना तो दुख होगा और ना खुशी होगी। महामृत्युंजय मंत्र अपने आप में ही संपूर्णता का प्रतीक है अगर आपको महामृत्युंजय मंत्र सपने में दिखाई देता है तो बस आपको महामृत्युंजय मंत्र के जप में लग जाना है। ईश्वर आपके साथ हर पल हर क्षण रहेंगे। महामृत्युंजय मंत्र अगर सपने में दिखाई दे तो इसका एक अर्थ यह भी हो सकता है कि आपके ऊपर इस समय कोई घोर संकट आने वाला है और प्रभु आपकी मदद के लिए आए हैं। प्रभु आप को स्मरण करा रहे हैं कि आपको महामृत्युंजय मंत्र का जप निरंतर करना है। बड़े से बड़ा संकट भी आपके लिए बहुत आसान हो जाएगा और यूं ही चल जाएगा जैसे कि भगवान बद्रीनाथ के मंदिर के सामने रखी सिला से टकराकर नदी की धाराएं चली गई थी

सपने में विष्णु भगवान का मंदिर देखना

अगर आप सपने में भगवान विष्णु का मंदिर देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ शगुन है। यह इस बात का प्रतीक है कि भगवान नारायण आपसे अत्यधिक प्रसन्न हैं। वह आपके साथ हर पल हर क्षण हैं। वे आपकी हर कार्य में मदद करना चाहते हैं‌ आपके सभी कार्य निर्विघ्न पूरे होने वाले हैं। आपको सुख, शांति, समृद्धि, प्रसन्नता और खुशियां मिलने वाली है‌ भगवान विष्णु एक ऐसे देवता हैं जिनके आशीर्वाद से हमें इस लोक में ही नहीं परलोक में भी आनंद की प्राप्ति होती है। इसलिए अगर भगवान विष्णु आपको दिखते हैं या भगवान विष्णु का मंदिर आपको दिखता है तो आपको भगवान नारायण की भक्ति में अपने को लीन कर देना है‌। आपको ॐ विष्णवे नमः ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करना है और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना है। आप देखेंगे कि आप के बिगड़ते काम भी बनने लगेंगे। ईश्वर की पूजा में खुद को तल्लीन जब आप कर देंगे तो आप खुद देखेंगे कि आपके मन में कोई भय या संकोच रह ही नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!