सपने में मछली देखने का मतलब क्या होता है? सपने में सफेद मछली देखने का मतलब?

sapne me machli dekhna

बहुत से लोगों को लगता है की सपने सिर्फ कल्पनाएं मात्र होती है और उसका वास्त्विक जीवन से कुछ लेना देना नहीं होता है। परन्तु इस बात में सच्चाई नहीं है क्योंकी कई बार हम ऐसे सपने देखते हैं जिनका संबंध हमारे जीवन में होने वाली घटनाओं से होता है। कई बार सपने भविष्य में हमारे साथ होने वाली घटनाओं की तरफ संकेत या चेतावनी होते है। अतः सपनों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। जरुरी नहीं की जो घटना सपने में देखी हो वही हमारे साथ हो, हो सकता है यह घटना किसी दूसरी घटना की तरफ संकेत कर रही हो या फिर किसी दूसरी घटना से जुड़ी हुई हो।

यदि आपने सपने में मछली को देखा है तो इसके पीछे का क्या कारण हो सकता है या फिर यह किस तरह से आपके भविष्य को प्रभावित कर सकता है इसके बारे में हम इस लेख में जानेंगे। यह ज़रूरी नहीं कि हर सपना हमारे भविष्य से जुड़ा हुआ हो परंतु कई बार हमें सपनों में संकेत मिलते हैं जिन्हें समझ लेने पर हम आने वाली समस्याओं से बच सकते हैं।

सपने में मछली देखना (sapne me machli dekhna)

सपने में मछली देखना एक शुभ संकेत है। देखा जाए तो धार्मिक कथाओं, पुराना और हिंदू संस्कृति के अनुसार मछली को शुभ माना जाता है दूसरी तरफ मछली को विष्णु का अवतार भी माना जाता है इसलिए यदि आप सपने में मछली को देखते हो तो आपको बहुत जल्द आर्थिक लाभ होने वाला है या फिर काफी समय से अटका हुआ काम लाभ के साथ पूर्ण होने वाला है।

सपने में रंग बिरंगी मछली देखना

यदि आप सपने में रंग बिरंगी मछली या फिर किसी फिश एक्वेरियम में रंगीन मछलियां देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। यह इशारा करता है कि भविष्य में आपका जीवन खुशियों और रंगों से भरने वाला है। छोटी छोटी खुशियां आपके जीवन को बहुत सुंदर बनाने वाली है और आपकी स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याएं दूर होने वाली है।

सपने में कांटे में फसी मछली देखना

यदि आप सपने में कांटे में फसी हुई मछली देखते हो तो यह एक अच्छा संकेत नहीं है यह ईशारा करता है की आप आने वाले समय में किसी बड़ी मुसीबत में फसने वाले है। या हो सकता है की परिवार के किसी सदस्य की गलती की सजा आपको भुगतनी पड़ सकती है।

सपने में तड़पती हुई मछली देखना

यदि सपने में किसी मछली को तड़पते हुए देखते हैं तो यह एक अच्छा संकेत नहीं है यह इशारा करता है कि भविष्य में आपके द्वारा किए जाने वाले कार्यों से जाने अनजाने में आपका कोई अजीज नाराज होने वाला है या फिर उसको गहरा धक्का लगने वाला है।

सपने में मछली को आटा खिलाना

सपने में मछली को खाना खिलाना शुभ सपना है, यदि आप सपने में किसी मछली को चारा खिलाते हुए देखते हैं तो यह ईशारा करता है कि भविष्य में आप का रुझान धार्मिक कार्यों में बढ़ने वाला है। या फिर मुश्किल वक्त में आपको अपने रिश्तेदारों या दोस्तों का भरपूर साथ मिलने वाला है या आपके द्वारा किए हुए अच्छे कामों के कारण आपको भविष्य में आने वाली समस्याओं से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होने वाला है। समाज एवं कार्यक्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होने वाली है तथा आपकी इज्जत में वृद्धि होने वाली है।

सपने में मछली को काटते हुए देखना

class=”wpil_internal_link”>सपने में मछली को काटना अशुभ संकेत है, सपने में किसी मछली को काटते हुए देखते हैं तो यह शुभ संकेत नहीं है यह इशारा करता है कि आप निकट भविष्य में जाने अनजाने में खुद का ही नुकसान करने वाले हैं या फिर जिस कार्य में या फिर व्यवसाय में आप हाथ डाल रहे हैं वह आपके लिए लाभदायक नहीं होने वाला है। या फिर आपका कोई मित्र आपको किसी तरह की कोई संपत्ति या वस्तु बेच रहा है तो यह एक घाटे का सौदा हो सकता है।

सपने में मछली का झुंड देखना

सपने में मछली का झुंड देखना आमतौर पर संकेत देता है कि आपके जीवन में आर्थिक सफलता आने वाली है। इस सपने को देखने से आपको धन और समृद्धि मिल सकती है।

सपने में मछली पकड़ना देखना

सपने में मछली पकड़ना देखना एक शुभ संकेत है। यह सपना आपको यह बताता है कि आप जल्द ही कोई बड़ी सफलता हासिल करेंगे। इस सपने के अनुसार आप अपने जीवन में उन सभी मुश्किलों को जल्द ही अच्छी तरह से विजयी होंगे।

सपने में बड़ी मछली देखना

सपने में बड़ी मछली देखना भी एक शुभ संकेत होता है। इस सपने से आपको यह अनुभव होता है कि आपकी जिंदगी में कुछ बड़ा होने वाला है। यह सपना आपको अपनी आने वाली सफलता के बारे में सूचित करता है।

सपने में नदी में मछली पकड़ते हुए देखना

सपने में नदी में मछली पकड़ते हुए देखना आपको यह बताता है कि आपको अपनी जिंदगी में अनेक अवसर मिलेंगे और आपको उन्हें प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

सपने में काली मछली देखना

सपने में काली मछली देखना एक अशुभ संकेत होता है। इस सपने को देखने से आपको सावधान रहना चाहिए। इस सपने के अनुसार आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है और आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि आपके जीवन में कुछ नाकामियां हो सकती हैं। यह सपना आपको आपकी दृढ़ता और साहस की आवश्यकता को बताता है।

सपने में तैरती मछली देखना

सपने में तैरती मछली देखना आपको यह बताता है कि आप उन सभी मुश्किलों के सामना कर सकते हैं जो आपके सामने आ सकती हैं। इस सपने के अनुसार आप एक उदार और सहज स्वभाव के धनी हैं।

सपने में छोटी मछली देखना

सपने में मछली की सब्जी देखना आपके लिए एक शुभ संकेत होता है। इस सपने के अनुसार आप अपने परिवार या अपने करीबी दोस्तों के साथ समय बिताने का आनंद उठा सकते हैं। इस सपने को देखने से आपको आपकी शांतिपूर्ण और स्वस्थ जिंदगी के लिए अधिक मेहनत करने की सलाह दी जाती है।

सपने में मछली की सब्जी देखना

सपने में छोटी मछली देखना आपके लिए संदेह का समय बताता है। यह सपना आपको बताता है कि आपको अपनी क्षमताओं को बढ़ाने की आवश्यकता है और आपको अपनी छोटी छोटी सफलताओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। इस सपने को देखने से आपको अपनी निजी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए अधिक मेहनत करने की सलाह दी जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!