सपने में सुई धागा देखना क्या होता है, सपने में सुई देखना, सपने में सुई लगाते हुए देखना

sapne me sui dhaga dekhna

सपने में सुई धागा देखना

हम सभी लोगों रात्रि में सपना देखते है और बहुत कम लोगों को ही पूरा सपना याद रहता है। कई बार हमें पूरा सपना तो याद नहीं रहता बल्कि सपने में देखी जाने वाली कोई एक आधी बात याद रह जाती है। जैसे सपने में आप ने कोई कुत्ता, बिल्ली, चूहा या कोई अन्य जानवर देखा हो। या पूजा, आरती या कोई अनुष्ठान देखा हो। या फिर कोई दुर्घटना आदि देखी हो। कई लोग तो सपनों को आम बात समझ कर छोड़ देते है जबकि कुछ लोगों में यह उत्सुकता होती है की मैंने यह सपना क्यों देखा है? लोगों को लगता है की सपनों के पीछे कुछ रहस्य होता है और यह बात काफ़ी हद तक सच भी है क्योंकि हमारे द्वारा देखे जाने वाले अनेकों सपने हमारे भविष्य से जुड़े हुए होते है।

सपने में यदि आपने सुई धागा देखा है तो यह किस प्रकार का संकेत है। यह उत्सुकता तो सबके मन में रहती है की इस सपने में यह देखने का क्या अर्थ है तो आज इस लेख में हम जानेंगे की यह सपना आपके भविष्य को लेकर क्या इशारा करता है।

सपने में सुई चुभना

यदि आप सपने में देखते हैं की आप को सुई चुभी है तो यह अच्छा संकेत नहीं है यह इशारा करता है की आने वाले समय में आप पर कोई विपत्ति आ सकती है। या फिर आपका कोई शत्रु आप आप पर हमला कर सकता है। इसमें आपको अधिक नुकसान तो नहीं होगा लेकिन आप अपने लक्ष्य से थोड़ा जरूर विचलित हो जाओगे। सपने में सुई देखने का अर्थ है की आपको आपने किसी अजीज या प्रेमी से अनापेक्षित व्यवहार मिल सकता है जो कई दिनों तक आपको परेशान करके रखेगा।

सपने में सुई लगाते हुए देखना

यदि आप सपने में खुद को सुई लगाते हुए देखते है तो इसका अर्थ है की आपको बहुत जल्द स्वास्थ्य लाभ मिलने वाला है। या फिर आप कोई बीमारी से जूझ रहे है तो उसमे आपको राहत मिलने वाली है। दूसरी तरफ यह इशारा है की आपको भविष्य में छोटी छोटी चिंताएं परेशान कर सकती है। यदि आप को सपने में कोई दोस्त सुई लगाता हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब है की आने वाले दुख की घड़ी में आपको अपने दोस्तों का अच्छा साथ मिलने वाला है। यह हर परिस्थिती में आपके साथ खड़े रहेंगे। और यदि कोई डॉक्टर आदि सुई लगाता दिखे तो इसका अर्थ है की यह सपना आप के स्वास्थ्य से जुडा हुआ है।

सपने में सिलाई मशीन चलाते हुए देखना

यदि आप सपने में खुद को सिलाई मशीन चलाते हुए देखते है तो यह एक अच्छा सपना है जो की इशारा आप निकट भविष्य में अपनी मेहनत के चलते बहुत कुछ हासिल करने वाले है। जो सपने आपने अपने लिए और परिवार के लिए सजा कर रखें है वो भी पूरे होंगे अतः यह सपना आपके लिए संकेत है की आप जिस दिशा में मेहनत कर रहे है वह जाया नहीं जाने वाली है आपको उस मेहनत का जायज फल जरूर मिलेगा।

सपने में सिलाई मशीन खरीदना

यदि आप सपने में सिलाई मशीन खरीदते है तो यह आपके लिए अच्छा सपना है यह सपना इशारा करता है की आ जल्द ही कोई स्टार्ट अप शुरु करने वाले है जो आपके लिए बहुत ज्यादा लाभ दायक रहने वाला है। या फिर आप कोई नई संपत्ति में भी निवेश कर सकते है। सिलाई मशीन देखना का एक अर्थ यह भी है की आपको किसी आयोजन या अनुष्ठान में परिवार के सदस्यों से जुड़ने का मौका मिलेगा तथा आपके स्वभाव और व्यवहार की वजह से आपको काफी इज्जत भी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!