सपने में सफेद घोडा देखना, कैसा होता है, एक सींग वाला सफ़ेद घोड़ा, घोड़े को सजे हुए देखना

sapne me safed ghoda dekhna

कभी-कभी हम सपने में बहुत अजीब चीजें देख लेते हैं तथा उनके बारे में बहुत कुछ लगते है। कुछ सपने हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं जब की कुछ सपने हमें अंदर तक डरा भी देते हैं कई बार हम सोचते हैं कि मैंने ऐसा सपना क्यों देखा? या ऐसा सपना आने के पीछे की वजह क्या हो सकती है। कुछ लोग सपनों को भविष्य से जोड़कर देखते हैं उन्हें लगता है कि रात्रि में देखे गए सपने उनके भविष्य से जुड़े हुए होते हैं। और स्वप्न शास्त्र भी इस बात को काफी हद तक सही मानता है। स्वपन शास्त्र कहता है कि कई बार हम रात्रि में जो सपने देखते हैं उनका जुड़ाव हमारे भविष्य से होता है या फिर हमारे साथ जो भविष्य में घटनाएं घटने वाली है उनकी तरफ यह सपने इशारा कर देते हैं। यदि हम उन इशारों को समझ ले या सपने में छुपे हुए संकेत को समझ ले तो काफी हद तक हम भविष्य के बारे में जान सकता है।

आज के इस लेख में हम इस विषय में बात करेंगे की यदि हमने सपने में सफेद घोड़ा देखा है तो उसका क्या अर्थ हो सकता है। यह सपना किस तरफ से हमारे भविष्य को प्रभावित कर सकता है या किस तरह का प्रभाव हमारे जीवन पर डाल सकता है।

सपने में सफ़ेद घोड़ा देखना

सपने में सफेद घोड़ा देखना एक अच्छा संकेत है। यह सपना आपकी शक्ति तथा आत्मविश्वास में वृद्धि की तरफ इशारा करता है। आपके आत्मविश्वास के बलबूते पर आप भविष्य में निश्चित सफलता प्राप्त करेंगे और चाहे कैसी भी समस्याएं आपके जीवन में आए। आप उन्हें सफलतापूर्वक पार कर लेंगे अतः यह सपना आपकी कामयाबी की तरफ इशारा है। और यह सपना आपकी साफ छवि और मान सम्मान में वृद्धि की तरफ भी इशारा करता है।

सपने में सफेद घोड़े को सजे हुए देखना

यदि आप सपने में किसी सफेद घोड़े को सजे हुए देखते हैं या श्रृंगार किए हुए देखते हैं तो यह सपना आपके विवाह की तरफ इशारा करता है। हो सकता है बहुत जल्दी ही आप वैवाहिक जीवन में घुसने वाले हैं। या आपके परिवार के किसी सदस्य की शादी या सगाई आदि हो सकती है। और यह सपना विवाह के लिए उत्तम समय की तरफ इशारा करता है।

सपने में एक सींग वाला सफ़ेद घोड़ा

यदि आप एक सींग वाला सफेद घोड़ा देखते हैं तो यह सपना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। यह सपना आपके आने वाले अच्छे समय की तरफ इशारा करता है। इस दौरान आपके पास धन वैभव ऐश्वर्य तीनों की कोई भी कमी नहीं होगी और मनचाही सफलता आपको प्राप्त होगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान में भी अत्यंत वृद्धि होगी। एक सींग वाले सफेद घोड़े को वेद एवं पुराण आदि में भी बहुत ज्यादा शुभ माना गया यह सपना आपकी सफलता की तरफ इशारा करता है। यह सपना आप पर दैवीय कृपा होने की तरफ़ भी इशारा करता है।

सपने में घोड़े की जोड़ी देखना

यदि आप सपने में सफेद घोड़े की जोड़ी देखते हैं तो यह एक अच्छा सपना है। इस सपने के अनुसार आपको आपके कार्य क्षेत्र और वैवाहिक जीवन में आपको अपने साथी का बहुत ज्यादा सहयोग मिलने वाला है। यदि किसी जगह आप कमजोर पड़ने लगोगे उस समय आपके साथी का सहयोग आपको मिलेगा और आप हर समस्या को सहयोग की वजह से पार कर लोगे। यदि आप किसी दोस्त के साथ मिल कर पार्टनर शिप में कोई बिज़नेस करने की सोच रहें है तो यह सपना उसके सफल होने की तरफ़ भी इशारा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!