सपने में गेहूं देखने का मतलब क्या होता है ? गेहूं के खेत, कटाई या सपने में गेहूं दान करना क्या देखा आप ने ?

sapne mein gehun dekhne ka kya matlab hota hai

रात्रि में सपने आना एक आम बात है। हम सपनों में अनेक सी चीजे देखते है। लेकिन जब हम सपनों में देखी जाने वाली वस्तुओं के पीछे के रहस्य को जाना जाए तो यह आपको आश्चर्य चकित कर सकता है। कई बार सपनों में हम ऐसी वस्तुएं देखते है जिसका संबंध हमारे भविष्य से होता या फिर वो भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं की तरफ संकेत करती है। साधारणत सपने आना तो मानव प्रकृति होता है जो की हमारे दैनिक जीवन में घटित होने वाली घटनाओं से जुड़े हुए होते है लेकिन कई बार हम सपनों में बहुत विचित्र वस्तुएं देखते है। स्वपन शास्त्र उन्हीं विचित्र सपनों के पीछे के रहस्य को उजागर करता है। यदि आपने अपने सपने में गेंहू देखा है तो यह सपना भी बहुत सी बातों की तरफ इशारा करता है। कई बार हम सिर्फ इसे एक साधारण सपना समझ कर छोड़ देते है लेकिन स्वपन शास्त्र में इस सपने के बहुत से अर्थ है। आज इस लेख में हम देखेंगे की सपने में गेंहू देखने का क्या अर्थ हो सकता है? यह एक तरह का शुभ संकेत है या फिर अशुभ? साधरण रूप में गेंहू या किसी प्रकार का अन्न शुभ ही माना जाता है लेकीन उसे सपने में हम किस प्रकार से देखते है यह काफी महत्वपूर्ण बात है।

सपने में गेहूं दान करना

सपने में गेहूं दान करना बहुत ही शुभ सपना है, यदि आपने अपने सपने में किसी फकीर या व्यक्ति को गेंहू दान करते हुए देखा है, तो यह एक अच्छा संकेत है। घर में अन्न/ गेहूं का सम्बन्ध व्यक्ति के खुशाल जीवन का प्रतीक है, सपने में गेहूं दान करना इस बात की तरफ भी इशारा करता है की आप संपन्न होने वाले है,  यह सपना इस बात की तरफ इशारा करता है, की भविष्य में आपको आर्थिक लाभ होने वाला है जिससे आप अपने अजीज़ लोगों को गिफ्ट या जरूरतों को पूरा कर सकते है। यह सपना इस और भी इशारा करता है की आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने वाले है।

सपने में गेहूं का ढेर देखना

यदि आपने अपने सपने में गेंहू का ढेर देखा है तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत हो सकता है। सपने में गेंहू का ढेर दिखने का मतलब है को आपको समृद्धि की प्राप्ती होने वाली है। यह आपके आर्थिक लाभ की तरह भी इशारा करता है। हो सकता है की आपको भविष्य में किसी योजना का लाभ मिल जाए।

सपने में गेंहू को काटते हुए देखना

यदि आपने सपने में गेंहू की फसल को काटते हुए देखा है तो यह एक अच्छा संकेत है। इसका यह मतलब है की आपको अपनी कड़ी मेहनत का लाभ मिलने वाला है। यदि आप किसी काम पर बहुत समय से काम कर रहे है तो उसका परिणाम मिल सकता है। यदि कोई विद्यार्थी इस तरह का सपना देखता है तो उसे अपने परिणाम के विषय में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते है।

सपने में गेहूं का आटा देखना

यदि आप सपने में गेंहू का आटा देखते है तो यह आपके लिए अशुभ संकेत हो सकता है। इसका यह मतलब है के कोई आपका करीबी आपके रहस्य को सार्वजनिक कर सकता है या फिर कोई आपके भेद खोल सकता है। यदि आप चोरी छिपे कोई काम कर रहे है तो उसका भांडा फूट सकता है और आपको बेज्जती का सामना करना पड़ सकता है।

सपने में गेहूं की बोरियां देखना

यदि आप सपने में गेंहू की बोरी देखते है तो यह एक तरह का शुभ संकेत है जिसका मतलब है की आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ होने वाला है या फिर आप किसी वस्तु को बेचने का विचार कर रहे है तो आपको मन चाहा लाभ मिलने वाला है।

सपने में गेहूं का आटा देखना

सपने में गेहूं का आटा देखना एक शुभ संकेत है यह समृद्धि की तरफ इशारा करता है। यह इशारा करता है आने वाला समय आर्थिक और स्वास्थ्य की दृष्टी से बहुत ही अच्छा बीतने वाला है। इस तरह से आटा देखना खुशहाली और समृद्धि की तरफ इशारा करता है।

सपने में गेहूं साफ करते देखना

यदि आप अपने सपने में गेंहू को साफ करते हुए या धोते हुए देखते हो तो यह एक अच्छा संकेत है। यह सपना संकेत दे रहा है की आप जिस काम में अपनी पुरी ऊर्जा लगा रहे है इसका परिणाम भी आपको बेहतर मिलने वाला है। यह आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के दूर होने की तरफ भी इशारा करता है।

सपने में गेहूं का भूसा देखना

सपने में गेहूं का भूसा देखना एक शुभ संकेत नहीं है यह सपना इस ओर इशारा करता है कि भविष्य में जो आप मेहनत कर रहे हैं उसका आपको उचित लाभ नहीं होने वाला या फिर आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले जाने वाला अर्थात मेहनत करोगे आप परंतु उसका फल किसी और को ही मिलने वाला है।

सपने में गेंहू का खेत देखना

यदि आप सपने में गेंहू का खेत देखते हो तो यह एक शुभ संकेत है। यह आपकी आर्थिक समृद्धि की तरफ इशारा करता है। अर्थात आने वाला समय आपके लिए बहुत ही अनुकूल होने वाला है। सपने में यदि हरा भरा खेत देखते हो तो यह एक बहुत ही अच्छा संकेत है इसका अर्थ है कि आपके द्वारा किए जा रहे सभी प्रयासों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इसी तरह यदि आप गेहूं की बालियां देखते है तो वह भी एक शुभ संकेत है।

सपने में गेंहू की बोरी देखना

यदि आप कहीं रखी हुई गेहूं की बोरी देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। यह सपना इशारा करता है कि आपको एक बहुत बड़ी सफलता बहुत ही कम प्रयास में मिलने वाली है जो की आपकी अच्छी किस्मत की तरफ इशारा करती है। यदि आप सपने में गेहूं की बोरी को ऊपर उठा हुए देखते हैं तो यह शुभ संकेत नहीं है यह इशारा करता है कि आपके ऊपर आजीविका को लेकर बोझ पड़ने वाला है।

सपने में गेंहू की कटाई देखना

यदि आप सपने में गेहूं की कटाई देखते हैं तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत है और यह इस ओर इशारा करता है कि आपको बहुत जल्द आपके द्वारा किए गए कार्यों का अच्छा परिणाम मिलने वाला है इसी के साथ यदि आप पकी हुई गेहूं की फसल देखते हैं तो यह भी आपके लिए भविष्य में मिलने वाली सफलता का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!