सपने में शेर से डरना या सपने में शेर से डरना

सपने में शेर से डरना

सपने में शेर से डरना

अगर हम खुद को सपने में शेर से डरना इस सपने में शेर से डरते हुए देखते हैं तो इस सपने को हम क्या कहेंगे ॽ सपने में शेर से डरना इस सपने का स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या महत्व हैॽ क्या हमें इसे एक अच्छा संकेत मानना चाहिए या हमें सपने में शेर से डरना सपना देख कर थोड़ा आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। क्या यह एक अच्छा सपना माना जाएगा क्योंकि शेर को शक्ति का प्रतीक माना जाता है और मां दुर्गा का वाहन कहा जाता है। इस अनुसार तो शेर को सपने में देखना अपने आप में बहुत शुभ है। क्या सचमुच शेर से सपने में डरना यह एक अच्छा सपना है ॽ आइए जानते हैं क्या अर्थ है सपने में शेर से डरना सपने का।

सपने में शेर से डरना

हम अगर सपने में शेर को देखकर डर रहे हैं तो निश्चित रूप से सपने का अर्थ सकारात्मक नहीं है। हो सकता है कि इस समय हम किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे हो। व्यापार या पारिवारिक समस्याओं से हम परेशान हो और हमें कोई रास्ता ना मिल रहा हो। हम इसलिए मन से भयभीत हो और सपने में भी हम खुद को शेर से भयभीत होते हुए देख रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में अगर हम शेर से डरना सपने में देखते हैं तो यह सपना हमें सचेत कर रहा है कि आने वाले जीवन में हमारे ऊपर कोई बड़ा संकट आने वाला है। हमें सजग व सचेत रहने की आवश्यकता है।

अगर हम शेर से डरना सपने में देखते हैं तो इसका एक अर्थ यह भी हो सकता है कि हम किसी बीमारी से इस समय ग्रसित हो और दिन पर दिन उस बीमारी का डर हम पर हावी होता जा रहा हो इसलिए हमारा अवचेतन मन सपने में शेर से डर रहा हो। यह भी हो सकता है कि सपने में शेर से डरने का सपना दिखाकर ईश्वर हमारा मार्गदर्शन कर रहे हो कि हमें अपनी किसी बीमारी को या किसी समस्या को लापरवाही में नहीं लेना है। हमें सावधान रहकर अपनी हर समस्या का समाधान समय रहते ही खोज लेना है। सपने में शेर से डरने वाले इस सपने का अर्थ हो सकता है कि हमें हर काम को बहुत धैर्य पूर्वक करना है। विपरीत परिस्थितियों में हमें हार नहीं माननी है। विपरीत परिस्थितियों के लिए स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत करना है।

सपने में शेर को हमला करते हुए देखना

अगर आप सपने में शेर को हमला करते हुए देखते हैं तो यह आने वाली किसी बड़ी परेशानी का संकेत है। सपने में शेर को हमला करते हुए देखने का सपना आपके मानसिक रूप से और शारीरिक रूप से कमजोर होने का संकेत है। सपने में शेर को हमला करते हुए देखने का सपना आपको बताता है कि आप इस समय अपने प्रतिद्वंद्वियों से गिरे हुए हैं। वे प्रतिद्वंदी आपके घर के भीतर भी हो सकते हैं। हो सकता है कि वह आपके घर के अंदर के या बाहर के शत्रु हो जिनसे न तो आप दुश्मनी करना चाहते हैं और नहीं मित्रता करना चाहते हैं। ऐसी परिस्थितियों में आपको अगर यह सपने में शेर को हमला करते हुए देखने का
सपना दिखाई देता है तो आपको समय रहते सचेत होने की आवश्यकता है। आपके अपने ही आपको नुकसान पहुंचाने वाले हैं। वे आपकी छवि को धूमिल कर सकते हैं इसलिए समय रहते ही आप सचेत हो जाए। इस शेर को हमला करते हुए देखने वाले  सपने का एक अर्थ यह भी हो सकता है कि आपके ऊपर कोई बड़ी विपत्ति आने वाली है। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सपने में शेर को मारते हुए देखना

अगर आप सपने में शेर को खुद को या किसी अन्य व्यक्ति को जान से मारते हुए देखते हैं तो यह एक शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेतों की ओर इशारा करता है। इस सपने का शुभ अर्थ यह हो सकता है कि आपकी या अपने जिस व्यक्ति को सपने में शेर को मारते हुए देखा है उस व्यक्ति की उम्र बढ़ गई है। आपके ऊपर बड़ा संकट आने वाला था जोकि टल गया है। इस सपने का अशुभ अर्थ यह हो सकता है कि आपके किसी अपने या अपने जानने वाले व्यक्ति के ऊपर कोई बड़ी विपदा आने वाली है इसलिए इस सपने का शुभ और अशुभ दोनों ही प्रकार का प्रभाव है। आपके लिए यह सपना एक शुभ संकेत है और किसी अन्य व्यक्ति के लिए यह सपना एक चेतावनीकासंकेतहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!