सपने में दांत टूटना शुभ या अशुभ? सपने में दांत टूटना देखने का मतलब क्या होता है?

sapne me daant tootna dekhne ka matlab kya hota hai

हमारे द्वारा रात्रि में देखे जाने वाले सपनों का रहस्य बड़ा अजीब है। जिसे आजतक कोई पुरी तरह से नहीं समझ पाया है। कुछ सपने हमारे अतीत से जुड़े हुए होते हैं जबकि कुछ सपने आने वाले भविष्य से। बहुत कम लोग इस बात को समझ पाते हैं कि भविष्य हमारे आने वाले कल को दिखाते हैं। सपने हमारे आने वाले कल या भविष्य में होने वाली घटना की तरफ संकेत कर देते हैं या हमें पूर्व चेतावनी प्रदान करते हैं। यदि हम चेतावनी को समझ लेते है तो हम भविष्य में आने वाली किसी बड़ी समस्या से बच सकते हैं। यदि भविष्य में हमारा कोई होने वाला है तो उससे भी समय रहते बचा जा सकता है। देखा जाए तो हर कोई सपना आपके भविष्य से जुड़ा हुआ नहीं होता है लेकिन कुछ सपने बड़े विचित्र होते हैं जो हमें कुछ इशारा करने की कोशिश करते हैं।
जैसे आज के इस लेख में हम देखने वाले हैं की यदि आप अपने सपने में दांत को टूटता हुआ देखते हैं तो इसका क्या अर्थ है। या यह सपना किस तरह से आपके भविष्य से जुड़ा हुआ है। क्या इस सपने को अच्छा सपना कहा जा सकता है? या यह सपना किसी आने वाले बुरे संकेत की तरफ इशारा करता है। इस बात को हम लेख में अच्छी तरह से जानेंगे।

सपने में दांत का टूटना

यदि आप ऐसा कुछ सपना देखते हैं जिसमें आप अपने दांत को टूटे हुए देखते हैं। तो यह अच्छा सपना है। इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपकी प्रगति होने वाली है। या जो कार्य काफी समय से रुका हुआ है वह संपूर्ण होने वाला है। यह सपना किसी बड़ी बाधा के दूर होने की तरफ भी इशारा करता है। और आपमें एक नई ऊर्जा के आने के भी संकेत देता है। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए यदि आप अपने सपने में अपने दांत को साधारण तरीके से टूटा हुआ देखते हैं तब तो यह अच्छा सपना है परंतु यदि आपने अपने दांत को बुरी तरह से टूटा हुआ तथा खून के साथ देखा है तो यह अच्छा सपना नहीं है। यह सपना इशारा करता है कि आने वाले समय में आप पर इसी तरह की उंगली उठ सकती है तथा आपके विरोधी आप के खिलाफ साजिश रच सकते हैं। जिससे समाज में आपको नीचा देखना पड़ सकता है।

सपने में दांत में कीड़ा देखना

अपने सपने में यदि आप दांत में कीड़ा लगा हुआ देखते हैं तो यह अच्छा सपना नहीं है। इस सपने का अर्थ है कि आने वाले समय में आपको कोई बड़ा धोखा मिलने वाला है या फिर आपके हिस्से की कमाई कोई और ले जाने वाला है। यह कार्य आपका कोई विश्वासपात्र आदमी या रिश्तेदार भी कर सकता है जो काफी समय से आपके साथ हैं परंतु मौका मिलते ही वह आपकी मेहनत की कमाई को हड़पने वाला है। अतः यह सपना आने वाली बड़ी परेशानी को लेकर एक पूर्व चेतावनी है। सपना के बाद आपको संभल कर रहना चाहिए और हर कार्य को सतर्कता के साथ करना चाहिए।

सपने में परीचित का दांत टूटा हुआ देखना

यदि आप ऐसा कोई सपना देखते हैं जिसमें आप अपने किसी परिचित का दांत टूटा हुआ देख देखते हैं तो यह अच्छा सपना नहीं है इस सपने का अर्थ है कि आने वाले समय में आपके परिवार के किसी सदस्य पर कोई भारी संकट आ सकता है। जिससे आपका जीवन भी प्रभावित होगा और आप भी गहरी चिंता में चले जाएंगे या परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है जिससे आप पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। यह सपना आने वाले समय में आप पर ज़िम्मेदारी बढ़ने की तरफ़ इशारा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!