सपने में अनाज दान करना, सपने में गेहूं दान करना

sapne me anaaj daan karna

रात्रि सपने आप में क्या देखने वाले हैं? यह किसी को पता नहीं होता है और ना ही किसी का अपने सपनों पर नियंत्रण होता है। कुछ लोगों का मानना है कि सपने हमारे अवचेतन मन के उपज होते हैं। वहीं कई लोगों का मानना यह भी होता है कि सपने में देखी गई चीजें कभी-कभी हमारे भविष्य को भी दिखाती है। या ऐसा भी कह सकते हैं कि सपने हमारे भविष्य की तरफ संकेत करते है। स्वप्न शास्त्र सपनों का विज्ञान है जो सपनों में छिपे रहस्य को उजागर करता है। तथा वह हमारे भविष्य को किस तरह से प्रभावित कर सकते हैं। इस बात की तह तक जाता है। हम कई बार ऐसे सपने देखते हैं जो हमारे भविष्य से जुड़े हुए होते हैं परंतु उचित जानकारी ना होने के कारण हम उन सपनों को समझ नहीं पाते या उन सपनों में छुपे हुए संकेत को जान नहीं पाते। यदि हम सपनों में छुपे हुए संकेतों को जान लें तो हम भविष्य में आने वाली किसी परेशानी से भी बच सकते हैं तथा भविष्य में होने वाले किसी लाभ का भी पूर्वानुमान लगा सकता है।
आज के इस लेख में हम जानेंगे कि यदि आप सपने सपने में अनाज को दान करते हुए देखते हैं तो इसका क्या अर्थ हो सकता है यह आपके भविष्य को लेकर किस तरह का संकेत देता है।

सपने में अनाज दान करना

सपने में दान करते हुए तो खुद को कई बार देखा होगा परंतु यदि आप सपने में अनाज का दान करते हुए खुद को देखते हैं तो यह एक अच्छा सपना कहा जा सकता है। इस सपने का अर्थ है कि आने वाले समय में आपको अपने व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक लाभ होने वाला है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही साथ यह सपना आपके ज्ञान एवं पहचान में वृद्धि की तरफ इशारा करता है। देखा जाए तो दान को हमारे धर्म और शास्त्रों में भी श्रेष्ठ बताया गया है।

सपने में किसी महिला को अनाज देना

यदि आप सपने में किसी महिला को अनाज दान में देते हुए खुद को देखते हैं तो यह अच्छा सपना है। इस सपने का अर्थ है कि आप आने वाले समय में महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। तथा आपकी समाज एवं परिवार में इज्जत बढ़ेगी। दूसरी तरफ यह सपना इशारा करता है कि भविष्य में आपके रवैए की वजह से परिवार में एवं समाज में महिलाओं की स्थिति अच्छी होगी।

सपने में गेंहू दान करना

यदि आप सपने में खुद को गेहूं का दान करते हुए देखते हैं तो इसका यह अर्थ है कि आपके ऊपर आई हुई विपत्तियां दूर होने वाली है। गेहूं के साथ यदि आप लाल कपड़े का भी दान करते हुए खुद को देखते हैं तो यह दर्शाता है कि आपके विरोधियों को आपके खिलाफ साजिश रचने का बहुत बुरा फल भुगतना पड़ेगा और जो कोई भी आप को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें भी असफलता ही प्राप्त होगी। यदि आप पर किसी तरह का कर्ज भी है तो वह आने वाले समय में दूर हो जायेगा।

सपने में मोटा अनाज दान में देना

यदि आप सपने में खुद को मोटा अनाज दान में देते हुए देखते हैं अर्थात बाजरे अथवा मक्के का दान करते हुए देखते हैं तो यह सपना आपकी आय की तरफ इशारा करता है। इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपकी आय में वृद्धि होने वाली है। और यदि आप कृषि कार्य आदि में लगे हुए हैं तो आपको इस साल अच्छी पैदावार प्राप्त होगी। तथा उचित लाभ मिलेगा। अतः किसान आदी वर्ग के लोग इस प्रकार का कोई सपना देखते है तो यह उनके लिए बहुत सकारात्मक सपना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!