शुभ है या अशुभ सपने में शेर को देखना या किन परिस्थितियों में शुभ है या अशुभ सपने में शेर को देखना

शुभ है या अशुभ सपने में शेर को देखना

शुभ है या अशुभ सपने में शेर को देखना

शेर जंगल का राजा होता है

शेर को जंगल में सबसे शक्तिशाली माना जाता है। हम अगर शेर को सपने में देखते हैं तो सोचने का विषय है कि शुभ है या अशुभ सपने में शेर को देखना। यह एक सकारात्मक सपना है या इसका कुछ नकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ने वाला है। अधिकतर लोगों के लिए तो सपने में शेर को देखना एक बहुत बड़ी बात होगी आखिर जंगल का राजा खुद उनके सपने में आया है। उनके अनुसार यह एक सकारात्मक संकेत का ही प्रतीक होगा। हमेशा लेकिन ऐसा नहीं है विभिन्न परिस्थितियों में इस सपने के अर्थ भी अलग-अलग होंगे। अगर हम सपने में शेर को देखते हैं तो इसका एक अलग अर्थ है अगर हम सपने में शेर को देखकर डरते हैं तो निश्चित रूप से इसका अर्थ अलग ही होगा । यह निश्चित रूप से एक सकारात्मक सपना नही कहा जाएगा। आइए जानते हैं शुभ है या अशुभ सपने में शेर को देखना । सपने में शेर को विभिन्न परिस्थितियों में देखने का क्या अर्थ होता है।

हिंदू धर्म के अनुसार शेर मां दुर्गे का वाहन है। अगर हम शेर को सपने में देखते हैं तो यह इस बात का प्रतीक है कि मां दुर्गे की हम पर कृपा बनी हुई है। ऐसा हम सभी का मानना है।मां दुर्गे अपने वाहन सिंह के द्वारा जो कि शक्ति का प्रतीक है हमारे अंदर ऊर्जा एवं साहस का संचार कर रही हैं। शेर को अगर हम सपने में अपनी तरफ शांत मुद्रा में आता हुआ देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। सपने में अगर हम शेर को स्वयं पर हमला करते हुए देखते हैं सूर्य हो एक शुभ सपना कतई नहीं कहा जाएगा इस सपने का अर्थ कहीं ना कहीं अशुभ ही है हो सकता है कि ईश्वर हमें संकेत दे रहे हैं कि हम कुछ गलत कर रहे हैं और यह हमारे आत्मपरीक्षण का समय है।

किन परिस्थितियों में शुभ है या अशुभ सपने में शेर को देखना

शेर को सपने में देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक शुभ सपना है विभिन्न परिस्थितियों में लेकिन इस सपने का अर्थ भी अलग-अलग होगा। अगर हम शेर को शांत भाग से खड़े हुए या अपनी तरफ देखते हुए या आते हुए देखते हैं तो यह शुभ स्वप्न के संकेत हैं और अगर हम खुद को शेर से डरते हुए शेर था हमारे ऊपर हमला करते हुए देखते हैं तो इस सपने को अशुभ स्वप्न माना जाएगा।

शुभ है या अशुभ सपने में शेर को खुद का पीछा करने हुए देखना

आप अगर शेर को खुद का पीछा करते हुए देखते हैं तो क्या शुभ है या अशुभ सपने में शेर को खुद का पीछा करते हुए देखनाआइये जानते हैं। सपने में शेर को खुद का पीछा करते हुए देखने वाले सपने का अर्थ है कि हमें विपरीत परिस्थितियों में सावधान रहने की आवश्यकता है। ईश्वर हमें अपने दिव्य संकेतों के द्वारा सतर्क रहने के लिए प्रेरणा दे रहे हैं।

शुभ है या अशुभ सपने में शेरों का झुंड को देखना

अगर हम शेरों का झुंड देखते हैं तो यह एक शुभ सपना है। ईश्वर सपने में शेरों के झुंड के द्वारा हमें शुभ संकेत रहे हैं कि हमारा आगे वाला समय शुभकारी होने वाला है। इस सपने का अर्थ है कि हमारे बल में वृद्धि होने वाली है। हम जिस काम को करने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे उसमें हमें लोगों का सहयोग मिलने वाला है।

शुभ है या अशुभ सपने में सफेद शेर को देखना

आप अगर सपने में सफेद शेर को देखते हैं तो सपने में सफेद शेर को देखना एक शुभ सपना है सपने में सफेद शेर को देखने वाले सपने का अर्थ है कि आपको समाज में सम्मान मिलने वाला है। सफेद शेर समाज में मान-सम्मान व प्रतिष्ठा का प्रतीक होता है। लाखों शेरों में कोई एक शेर सफेद शेर होता है। उसी प्रकार से समाज में आपका यश वैभव मान सम्मान बड़ने वाला है। समाज में आप एक नया व अलग मुकाम हासिल करने वाले हैं।

शुभ है या अशुभ सपने में पीले शेर को देखना

अगर आप सपने में पीले शेर को देखते हैं तो यह एक शुभ सपना है। सपने में पीले शेर को देखने का अर्थ है कि मां दुर्गे की कृपा आप पर बरस रही है। मां दुर्गे आप पर प्रसन्न हैं और आप पर अपनी कृपा बनाए हुए हैं। आप हर विपरीत परिस्थिति को आसानी से पार कर लेंगे। मां की कृपा से आपकी सभी विघ्न बाधाएं दूर होंगी और आपके परिवार जनों का भी मंगल होगा।

शुभ है या अशुभ सपने में घर में में शेर को देखना या झुंड में शेरों को देखना

आप अगर अपने सपने में घर में शेर को या शेरों के झुंड को देखते हैं तो यह एक शुभ सपना है। इस सपने का अर्थ है कि मां दुर्गे आप पर व आपके परिवार पर अपनी कृपा बरसा रही है। साथ में आपके परिवार में जो संकट काफी समय से आपको परेशान कर रहा था, आप अपनी या आपके किसी परिवारिक सदस्य की बीमारी की वजह से परेशान थे। अब आपको चिंता मुक्त हो जाना चाहिए। मां दुर्गे सपने में आपके घर में शेर या शेर के झुंड को दिखाकर आपको अपने होने का प्रमाण दे रही हैं। वह आपको विश्वास दिला रही हैं कि बहुत जल्दी ही आप अपने जीवन की सारी उपलब्धियों को हासिल कर लेंगे। आपके सारे कष्टों का निवारण बहुत जल्दी ही होने वाला है। सपने में घर में एक शेर को देखना या शेरों के झुंड को देखना दोनों ही शुभ सपने माने जाएंगे। ईश्वर का आशीर्वाद समझ आप अपने काम को पूरे मन से और ईमानदारी से करें ईश्वर हमेशा आपके साथ हैं। आप ईश्वर के उन सच्चे और भोले भक्तों में से एक हैं जिनकी मदद के लिए ईश्वर को खुद ही धरा पर आना होता है। आप अपने सकारात्मक व्यवहार को बनाए रखें। आपके सभी काम अपने आप ही ईश्वर की कृपा से पूरे होते जायेंगे। आपकी सारी परेशानियां अब दूर होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!