सपने में सफेद चूहा देखना कैसा होता है? सपने में चूहा बदल देगा किस्मत?

sapne me safed chuha dekhna

हम रात्रि में जो सपने देखते हैं वह सपने मात्र नहीं होते हैं कई बार उन सपनों का संबंध हमारे भविष्य के साथ भी होता है या फिर हम ऐसा भी कह सकते है कि हमारे सपने हमारे भविष्य को बताते हैं। हमारे द्वारा देखा जाने वाला हर सपना तो हमारे भविष्य से जुड़ा हुआ नहीं होता है परंतु रात्रि में देखे जाने वाले कई सपने ऐसे होते हैं। जिनका संबंध हमारे भविष्य के साथ होता है या फिर वह सपने हमारे भविष्य की तरफ कोई न कोई संकेत करते हैं। स्वप्न शास्त्र वह विधा है जो रात्रि में देखे जाने वाले सपनों के रहस्य को उजागर करता है। हम रात्रि सपनों में बहुत सी विचित्र चीजें देखते हैं परंतु हमें उनका अर्थ या मतलब समझ में नहीं आता हम कभी कबार सोचते हैं कि हमने ऐसे सपने क्यों देखें परंतु इसके आगे हमारा कोई वश नहीं चलता।
आज हम इस लेख में जानेंगे कि सपने में देखे जाने वाली घटनाओं का हमारे भविष्य से किस तरह से संबंध हो सकता है। आज हम बात करेंगे कि यदि हमने अपने सपने में सफेद चूहा देखा है तो उसका क्या मतलब हो सकता है। या फिर यह सपना हमारे भविष्य को किस तरह से प्रभावित कर सकता है।

सपने में सफेद चूहा देखना

सपने में सफेद चूहा देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। चूहे को गणपति जी का वाहन समझा जाता है और यदि आपने सपने में सफेद चूहा देखा है इसका यह अर्थ है कि आप पर गणपति जी के विशेष कृपा है। और आप के आने वाले सभी कार्य बहुत अच्छी तरह से संपन्न होने वाले हैं। यदि आप कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं तो यह सपना उस कार्य को करने के लिए उत्तम संकेत है। यह इशारा करता है कि किसी भी कार्य को करने के लिए समय अनुकूल एवं काफी अच्छा है।

सपने में मंदिर में सफेद चूहा देखना

यदि आप ऐसा कोई सपना देखते हैं जिसमें आप मंदिर प्रांगण के अंदर सफेद चूहा देख रहे हैं तो यह भी एक शुभ संकेत है। यह इशारा करता है कि आपके ऊपर आपके इष्ट देव का आशीर्वाद बना हुआ है। यह सपना आप पर माता रानी की कृपा दृष्टि बने रहने की तरफ इशारा करता है। यदि आप किसी तरह के बोझ या कर्ज में दबे हुए हैं तो आने वाले समय में वह भी दूर होने वाला है। आप पर आए हुए संकट के हर बादल दूर होने वाले है।

सपने में पिंजरे में सफेद चूहा देखना

यदि आप ऐसा कोई सपना देखते हैं जिसमें कोई सफेद चूहा पिंजरे में कैद बैठा है तो इस सपने को अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस सपने का अर्थ है कि आने वाले समय में आपका कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपके खिलाफ कोई साजिश रचने की कोशिश कर रहा है। जिसमें आप फंस सकते हैं। अतः यह सपना एक तरह की चेतावनी है आने वाले कल के लिए आप किसी भी तरह का कार्य करने से पहले उसके बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ले अन्यथा आप किसी के बहकावे में आकर अपना आर्थिक नुकसान करवा सकते हैं।

सपने में सफ़ेद चूहा गिफ्ट देते हुए देखना

यदि आप ऐसा कोई सपना देखते हैं जिसमें आपको कोई सफेद चूहा या उसके मूर्ति गिफ्ट में दे रहा है तो यह एक अच्छा सपना है इसका यह अर्थ है कि आने वाले समय में आपका वह दोस्त आपके लिए मदद का एक जरिया बनने वाला है जो आपके मुश्किल कामों को भी आसान बना देगा। और वह हर समस्या में आपके साथ खड़ा रहेगा। अतः ऐसे दोस्त के साथ कभी भी विश्वासघात ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!