सपने में अपने गुरु को देखना

सपने में अपने गुरु जी को देखना

पहले तो हम यह जानेंगे कि सपना है क्या, क्यों आता है और कब आता है। सपना एक ख्याल है, एक विचार है, एक भावना है, एक संवेदना है जो मस्तिष्क की अवचेतन अवस्था में आता है इस अवस्था में आप न तो पूरी नींद में होते हैं और न ही पूरे तरह से जागृति अवस्था में।
कभी कभी हमें इन्हीं सपनों के द्वारा अपने गुरु के दर्शन होते है क्या आप जानते है कि सपने में अपने गुरु को देखना आपको किस बात का संकेत देता है यदि नहीं तो इसे जानने के लिए यह आर्टिकल जरूर पढ़े।

सपना क्या है

एक सपना छवियों, विचारो, भावनाओं और संवेदना का एक क्रम है जो आम तौर पर नींद के कुछ चरणों के दौरान मन में अनैक्छिक रूप से होता है । प्राय सपने सभी को आते हैं हर सपने का कोई मतलब होता है और कोई न कोई फल भी होता है। सपना हमें तभी आता है जब हम गहरी नींद में होते हैं या अपने सुनहरे भविष्य के बारे में सोचते हैं। ये सपने रात में लगभग दो घंटे में आते हैं, जो लगभाग 5 से20 मिनट तक चलते हैं। पर सपने देखने वाले को ये सपना कहीं अधिक लंबा चलने वाला लगता है।
सोचे गये सपने कैसे पूरे होते है

सपने सबको आते हैं और सपने में अपने गुरु को देखना सौभाग्य की बात समझी जाती है किन्तु कभी कभी सपने रियल नहीं होते हैं बल्कि एक सोच होते हैं। ये सपने भूत काल की किसी घटना से जुड़े हो सकते हैं या भविष्य के सुनहरे पल की सोच भी हो सकते हैं पर ये कहीं न कहीं जिन्दगी से जुड़े होते हैं।
हर सपना किसी न किसी घटना से संबंधित होता है जो कि हमारे भूत काल से जुड़ा हो सकता है या भविष्य में होने वाली घटना के बारे में कुछ बताता है या चेतावनी देता है। जैसी सोच, जैसा माहौल वही हमें सपने में दिखाई देता है। यह माना जाता है कि सपने में अपने गुरु को देखना आपको सुबह संकेत देता है। ऐसे सपने कभी तुरंत पूरे हो जाते हैं तो कभी समय लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर सपने का मतलब होता है और फल होता है तथा ये भविष्य का आईना भी होते हैं। यहां तक कि भविष्य में आने वाली मुसीबत से सावधान भी करते हैं।

क्या सुबह के सपने सच होते है?

ऐसा माना जाता हैं कि सुबह का देखा हुआ सपना प्राय सच होता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी धारणा है लेकिन सच क्या है यह प्रमाणिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर सपने में अपने गुरु को देखना आपको इस बात का कोई प्रमाण नहीं देता कि आपको गुरु के दर्शन हो ही जाये। कभी कभी सपने में कोई चिन्ह दिखाई देता है जो हमें चिंता में डाल देता है पर इससे बहुत घबराने की जरूरत नहीं है। हां सपने में देखी हर चीज, इंसान,जानवर, पशु, पक्षी, भावनाएं, मूड,रंग,जगह का अपना महत्व है।

सपने देखने के कई कारण हो सकते हैं पर अधिकतर प्रभाव आपका अपना खानपान और रहनसहन होता है। इसके साथ साथ आपके शरीर की बीमारी भी आपको आने वाले सपनों का कारण बन जाती है।

सपने में अपने गुरु को देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में अपने गुरु को देखना किसी शुभ संकेत की इशारा करता है यह जीवन में आने वाले सकारात्मकता को दर्शाता है। यह एक संकेत भी देता है कि जल्द ही कोई आपको मार्गदर्शन करवाने वाला आएगा। सपने देखना एक स्वस्थ ओर अच्छी नींद का भी संकेत है।
गुरु शब्द दो तरह से संदर्भित है। एक अध्यात्म गुरु और दूसरे शिक्षक गुरु। अध्यात्म गुरु वो हैं जिनको हम अपना आदर्श मानते हैं, जिनकी हर बात स्वीकार्य होती है। दूसरे गुरु हमारे शिक्षक जो हमें ज्ञान देते हैं। यदि सपने में अपने गुरु दिखाई दे तो बहुत ही जल्द आपका शुभ समय शुरू होने जा रहा है और यह संकेत भी देता है कि आपको निकट भविष्य में कोई खुशखबरी मिलने वाली है, साथ ही परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है। यदि आप कोई काम शुरू करने वाले हैं तो उसमे आपको सफलता मिलने वाली है। यदि यह सपना किसी विद्यार्थी को दिखता है तो वह ज्ञान प्राप्त करेगा और परीक्षा में अच्छे से सफल होगा। यदि यह सपना कोई व्यापारी देखता है तो वह निस्चीय रुप से अपने व्यापार में तरक्की करेगा।

सपने में गुरु को पढ़ाते देखना क्या होता है

गुरु को पढ़ाते हुए देखना: यह संकेत देता है कि आप आने वाली परीक्षा में कुछ अच्छा करेंगे। यदि नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो आपको जल्द ही नौकरी मिलने वाली है। गुरु के हाथ से प्रसाद लेना: ये संकेत देता है कि आपके ऊपर आने वाली मुसीबत टल गयी। जो नुकसान होने वाला था वह टल गया। गुरु से आशीर्वाद लेते हुए देखना: बहुत ही शुभ है। सफलता आपके सामने है। गुरु के हाथ में फूल देखना: ये संकेत देता है कि आपकी सारी परेशानियां दूर होने वाली है।

FAQ

प्रश्न – सपने में अपने अपने गुरु के दर्शन होना किस प्रकार का सपना है ?
उत्तर – सपने में अपने गुरु को देखना काफी शुभ माना जाता है।

प्रश्न – सपने में गुरु को पढ़ाते देखना कैसा सपना है ?
उत्तर – इस प्रकार का सपना आपको परीक्षा में सफल होने का संकेत देता है।

प्रश्न – सपने में गुरु के हाथ से प्रसाद लेने का अर्थ क्या है ?
उत्तर – यह सपना आपको इस बात का संकेत देता है कि आपके ऊपर आयी मुसीबत टल चुकी है।

निष्कर्ष

यह लेख पढ़ने के बाद आप इस बात को भली भांति जान चुके होंगे कि सपने में अपने गुरु को देखना आपके लिए कितना शुभकारी होता है, उम्मीद करते है आप आगे भी हमारे साथ ऐसी ही रोचक जानकरियों को पढ़ना पसंद करेंगे बस इसके लिए आपको समय समय पर हमारी वेबसाइट पर आते रहना होगा, इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!