पूजा पाठ के सपने

सपने में भगवान की आरती करना? सपने में किसी को आरती करते हुए देखना? या आरती लेना ?

सपने में आरती करना या खुद को सपने में आरती करते देखना

हमारी सपनों की दुनिया का वास्तविक जीवन से कोई संबंध होता है क्या? यह सवाल बहुत बार हमारे मन में भी आया होगा। और इसको जानने के पीछे भी हमारी उत्सुकता रहती है। स्वप्न शास्त्र कहता है की इंसान जो चीजे सपनों में देखता है उनका जुड़ाव उसके वास्तविक जीवन से होता है। या फिर सपने वास्तविक जीवन में घटित होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करते है। कई बार ऐसा होता है की एक ही बात बार बार दिमाग में चलते रहने के कारण उसे सपने के रूप में हम रात्रि को देखते है और कई कोई चीज़ अनायास ही हमारे सपने में आ जाती है। इस तरह का सपना हमें सोचने को मजबूर कर देता है। ऐसे सपने हमारे लिए संकेत होते है भविष्य में घटने वाली घटनाओं का।

ऐसे ही यदि आपने अपने सपने में आरती देखी है तो उसका क्या मतलब हो सकता है। सपने में आरती देखना शुभ है या अशुभ यह ख्याल भी हमारे दिमाग में आया होगा। आज इस लेख में हम इस सपने के पिछे के रहस्य को अच्छी तरह से समझेंगे।

सपने में मंदिर की आरती देखना

यदि आप सपने में कोई आरती होते हुए देखते हो तो यह एक शुभ संकेत है इसका मतलब है की आप पर ईश्वर की कृपा दृष्टी बनी हुई है और आपका आगामी जीवन खुशियों से भरा हुआ होगा। दूसरी ओर यह सपना आपकी किसी धार्मिक स्थल की यात्रा होने की तरफ भी संकेत करता है।

सपने में खुद को आरती करते हुए देखना

सपने में आरती करते देखना एक अच्छा संकेत है, यदि आप सपने में खुद को आरती करते हुए देखते हो तो यह इस तरफ़ इशारा करता है की आने वाला समय आपके नियंत्रण में रहेगा अर्थात आप को विभिन्न क्षेत्रों में मनचाही सफ़लता मिलेगी और आप उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होंगे। यह संकेत है की आप को भविष्य में जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। यह जिम्मेदारी आपके परिवार को लेकर हो सकती है या फिर आपके कार्य स्थल से जुड़ी हुई हो सकती है।

सपने में आरती की थाली देखना

यदि आप सपने में आरती की थाली देखते है तो यह घर में किसी शुभ कार्य के होने की तरफ इशारा करता है। हो सकता है घर में बहुत जल्दी कोई कीमती वस्तु या वाहन आदि आने की संभावना है। आरती की थाली मंगल कार्य की तरफ इशारा करती है। हो सकता है को आप किसी मनोकामना के संबंध में धार्मिक स्थल पर जा सकते है।

खुद की आरती होते हुए देखना

सपने में खुद की आरती होते हुए देखते हैं तो यह संकेत है कि आपकी बहुत जल्द पदोन्नति होने वाले हैं या फिर आपका चयन किसी विशेष कार्य में होने वाला है जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा लोगों में आपकी वाह वाही भी होगी। दूसरी तरफ़ यह सपना शादी और सगाई की तरफ भी इशारा करता है जिसका मतलब है की बहुत जल्द आपको शादी या सगाई की खबर मिलने वाली है यह आपकी या परिवार के किसी अन्य सदस्य की भी हो सकती है।

सपने में आरती सुनना

यदि आप सपने में आरती सुनते हैं तो यह एक तरह का शुभ संकेत है। हो सकता है कि भविष्य में आपको किसी धार्मिक प्रतिष्ठान में जाने का मौका मिल सकता है। या फिर आपको कोई ऐसा साथी मिलने वाला है जो आपकी हर दुख दर्द में मदद करने वाला है। जो आपके बिगड़े हुए काम बहुत ही आसानी से बना देगा।

सपने में मंत्र सुनना सपने में आरती लेना

यदि आप सपने में मंत्र सुनते हैं या खुद को आरती लेते हुए देखते हैं तो इसका यह अर्थ है कि आप पर ईश्वर की कृपा दृष्टि बनी हुई है। तथा जिस कार्य की इच्छा आपने की है वह पूरा होने वाला है या अपने भगवान से किसी तरह की कोई दुआ मांगी है तो वह बहुत जल्द पूरी होने वाली है।

सपने में आरती गाना

यदि आप सपने में खुद को आर्थिक गाते हुए देखते हैं तो इसका क्या अर्थ है कि आने वाले समय में आपके ऊपर किसी तरह की धार्मिक जिम्मेदारी आ सकती है। जिसे आप बखूबी निभाने वाले हैं और इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने वाले हैं। इस कार्य के संपन्न होने पर आपको समाज तथा परिवार में आदर एवं सम्मान के भाव से देखा जाएगा। अतः यह सपना एक तरह से भविष्य में आपके सम्मान में वृद्धि की तरफ इशारा करता है।

सपने में मंदिर में आरती करना

यदि आप सपने में किसी मंदिर की आरती करते हुए खुद को देखते हैं तो इसका यह अर्थ है कि आने वाले समय में आप को किसी धार्मिक स्थान या मंदिर पर जाने का मौका मिल सकता है। तथा आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहने वाले हैं। अर्थात आने वाला समय आपके लिए बहुत ही शांति में और सुखद बीतने वाला है। और यह समय आप अपने परिवार के साथ बिताने वाले हैं या यह सुखद समय आपके दोस्तों के साथ व्यतीत होने वाला है।

swapanshastraadmin

Recent Posts

सपने में सफेद हाथी देखना: दुर्लभ सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक

सपनों की दुनिया हमेशा रहस्यों और प्रतीकों से भरी होती है, जिनके अर्थ हमेशा स्पष्ट…

6 months ago

सपने में कुत्ता देखने का मतलब: वफादारी और सुरक्षा के संकेत

सपने हमारी आंतरिक भावनाओं, डर, आकांक्षाओं और अनसुलझी भावनाओं का प्रतिबिंब होते हैं। अक्सर, हमारे…

6 months ago

दांत टूटना शुभ या अशुभ या दांतों के टूटने के दुष्प्रभाव

दांत टूटना शुभ या अशुभ दांतों की सेहत हमारे सामान्य रोज़मर्रा के जीवन में एक…

10 months ago

सपने में आधा दांत टूटना या सपने में आधा दांत टूटने के मुख्य कारण

सपने में आधा दांत टूटना सपने हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं जो हमें रातों…

10 months ago

सपने में नदी में नहाते हुए देखना अर्थ और प्रतीकात्मक विवेचना

सपने में नदी में नहाते हुए देखना अर्थ और प्रतीकात्मक विवेचना सपने हमारे जीवन का…

10 months ago

सपने में नदी में गंदा पानी बहता हुआ देखना या सपने में नदी का बहता पानी देखना

सपने में नदी में गंदा पानी बहता हुआ देखना यह सपना आपको अपने जीवन में…

10 months ago