sapne me tooti jhadu dekhna
इंसान सोते समय कई प्रकार के सपने देखता है, जिनमें से कुछ सपने इंसान को खुशी का अनुभव कराते है जबकि कुछ सपने इंसान को भयभीत करने का काम करते है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार कई ऐसी वस्तुएँ है जिन्हें सपने में देखना शुभ और अशुभ समय का संकेत है और आज का यह लेख इसी विषय पर आधारित है जिसके अंतर्गत सपने मे झाड़ू देखने का मतलब क्या होता है। इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी, साथ ही साथ सपने में देखी गयी झाड़ू की कौन सी स्तिथि आपके लिए शुभ है और कौन सी अशुभ इन्हें जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े ।
सपने में टूटी झाड़ू देखना बुरे समय का संकेत है ऐसा कहा जाता है कि यदि घर में झाड़ू पुरानी होकर टूटने लगे तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए, ऐसा इसलिए क्योंकि टूटी हुई झाड़ू घर की गंदगी को बाहर कर पाने में असफल रहती है जिसकी वजह से आपका घर गन्दा बना रहेगा। ऐसे घरो में देवी देवताओ का वास नहीं हो पाता है और घर का माहौल काफी तनाव पूर्ण बना रहता है। इस प्रकार के सपने इस बात का संकेत देते है आपको जीवन में असफलता का सामना करना पड़ सकता है, सिर्फ टूटी हुई झाड़ू ही नहीं बल्कि झाड़ू की कुछ अन्य स्थितियों को भी स्वप्न शास्त्र के अनुसार काफी कष्टदायक बताया गया है। ये स्तिथियाँ कुछ इस प्रकार है।
अगर आप सपने में टूटी झाड़ू को लगाते नजर आ रहे है तो समझिये की आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बंद होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योकि कही न कहीं ईश्वर हर व्यक्ति को स्वप्न के द्वारा उसके बुरे समय शुरू होने का संकेत देते है।यदि आपने सही समय पर इसे समझ लिए और इसके बचाव में उपाय कर लिए तो आपको कुछ हद तक राहत मिल सकती है किन्तु इसे नजर अंदाज करने से आपकी स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है। उचित यही होगा कि आप इस स्वप्न के निवारण के लिए किसी ज्योतिषी से संपर्क कर सकते है।
अगर आपने खुद को सपने में टूटी झाड़ू खरीदते देखा है तो यह आपको एक बुरे समय का संकेत दे रहा है, इस सपने का अर्थ है, कि आपने जीवन में किसी गलत फैसले का चयन किया है। जिसे आपको विचार करके तुरंत बदलने की आवश्यकता होती है। हिन्दु धर्म के अनुसार घर में टूटी झाड़ू रखना लक्ष्मी जी का अपमान समझा जाता है, इसलिए अगर आपने सपने में टूटी हुई झाड़ू देखी है तो यह आपके जीवन के लिए कष्टदायी समय की शुरुआत का संकेत है।
सपने में टूटी झाड़ू फेकने का तात्पर्य है कि आपके जीवन में चल रही समस्याओ का अब अंत निकट है, जी, हाँ अगर आप किसी पुरानी या टूटी हुई झाड़ू को फेकते नजर आ रहे है। तो इसका मतलब है कि बीते दिनों में जिन भी परेशानियों से आप घिरे हुए थे उनसे आपको जल्द ही फुर्सत मिल सकती है और आने वाला समय आपको एक सुखद समय का अहसास करवा सकता है।
हमारे पूर्वजो द्वारा यह बताया जाता है कि घर में टूटी हुई झाड़ू रखना दरिद्रता को न्योता देने समान है भारत के अधिकांश भागो में आज भी छोटी दिवाली के दिन नई झाड़ू खरीदने का रिवाज है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन नई झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी जी का आगमन होता है और घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।
प्रश्न – सपने में टूटी झाड़ू देखना शुभ है या अशुभ ?
उत्तर – सपने में टूटी झाड़ू देखने का अभिप्राय है कि आपको जीवन में बहुत जल्द ही कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार टूटी झाड़ू को लक्ष्मी जी का रुष्ट होना बताया गया है जिसके वजह से व्यक्ति को पैसो की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
प्रश्न – टूटी हुई झाड़ू लगाने का क्या अर्थ क्या है ?
उत्तर – अगर आप सपने मे टूटी झाड़ू से सफाई करते नजर आ रहे है तो इसका अर्थ है कि आपको बहुत ही जल्द धन हानि का सामना करना पड़ सकता है इस सपने के निवारण हेतु आप ज्योतिषी से संपर्क कर सकते है।
प्रश्न – सपने में टूटी झाड़ू खरीदने का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर – सपने में टूटी झाड़ू खरीदना आपको एक बुरे समय का संकेत दे रहा है, इस सपने का अर्थ है, कि आपने जीवन में किसी गलत फैसले का चयन किया है। जिसे आपको विचार करके तुरंत बदलने की आवश्यकता होती है।
इस लेख के द्वारा आपको यह बताने का प्रयास किया गया कि सपने में टूटी झाड़ू देखना आपको बुरे समय शुरू होने का संकेत देती है, इस लेख में आपको सपने में टूटी झाड़ू की विभिन्न स्थितियों के अर्थो के बारे में बताया गया, उम्मीद करते है यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुआ होगा और अगर आप आगे भी ऐसी ही रोचक जानकारियों से रूबरू होना चाहते है तो हमारी वेबसाइट को विजिट कर सकते है।
धन्यवाद !
सपने में भस्म देखने का अर्थ व्यक्ति के अनुभवों, धार्मिक मान्यताओं, सामाजिक परिवेश आदि पर…
वास्तु के अनुसार हर सपने का एक अर्थ होता है। सपने में चावल को देखना…
सपने में उबले हुए अंडे को देखना एक विचित्र प्रकार का अनुभव है। यह भी…
सपने में उबले हुए आलू देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह एक विचित्र सपना है।…
सपने में अंडे देखना एक शुभ संकेत है । यह इस बात का संकेत है…
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सांप को देखने का अर्थ वास्तव जीवन से बहुत…