सपने में सफेद कीड़ा देखना, कीड़ा खाना, दांत में कीड़ा देखना

हर कोई शख्स रात को मैं सपने देखता है। परंतु कभी-कभी हम ऐसे सपने देखते हैं जिनका हमारी दैनिक जीवन से कोई लेना देना नहीं होता है। उसके बावजूद भी वो सपने हमें दिखाई देते है। और हमें सोचने पर मजबूर करते है कि आखिर हमने यह सपना क्यों देखा? कभी-कभी यह सपने हमें चिंता में डाल देते हैं और कभी कभी कोई अच्छा सपना देख कर खुशी से झूम उठते है। बहुत से लोगों को लगता है कि हमारे सपनों का जुड़ाव हमारे भविष्य के साथ होता है। या सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ संकेत देते हैं। स्वप्न शास्त्र का भी ऐसा ही मानना है। स्वपन शास्त्र के अनुसार कुछ सपने ऐसे होते हैं जो हमारे भविष्य से जुड़े हुए होते हैं। और वह हमें भविष्य को लेकर संकेत देते हैं। बस जरूरत है तो उन सपनों में छिपे संकेतों को समझने की। आज के इस लेख में हम ऐसे ही एक संकेत की बात करेंगे।
यदि आप अपने सपने में सफेद कीड़ा देखते हैं तो इसका क्या मतलब हो सकता है और सफेद कीड़ा किस तरह से आपके भविष्य को लेकर संकेत हो सकता है।

सपने में सफेद कीड़ा देखना

यदि हम आपके सपने में सफेद कीड़ा देखते हैं तो यह शुभ संकेत नहीं हैं सफेद कीड़ा दर्शाता है कि आप किस बीमारी से ग्रसित होने वाले हैं या फिर आने वाले समय में आपके साथ कोई दुर्घटना या भारी मुसीबत आन पड़ सकती है। अतः यह सपना आप के लिए एक तरह की चेतावनी है। आपको तुरंत प्रभाव से संभल जाना चाहिए। यदि कोई महिला सपने में सफेद कीड़े देखती है तो यह उसके वैवाहिक जीवन को लेकर एक संकेत है इसके अनुसार आने वाले समय में उसके वैवाहिक जीवन में भारी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं या परिवार में आपसी झगड़े पर सकते हैं जय झगड़े अमूमन छोटी मोटी बातों को लेकर होंगे अध्याय आपको छोटी मोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए तथा कठिन समय में खुद को शांत एवं धैर्यवान रखना चाहिए।

सपने में बिमारी में सफेद कीड़ा देखना

यदि ऐसा कोई व्यक्ति जो किसी बीमारी से ग्रसित था तथा अब थोड़ी बहुत उसकी हालत में सुधार है। वह यदि सपने में सफेद कीड़ा देखता है तो इसका यह अर्थ है कि पुरानी बीमारी उसे वापस घेरने वाली है। अतः उसे अपने स्वास्थ्य को लेकर परहेज करनी चाहिए। और किसी भी कार्य को करते समय सावधानी रखनी चाहिए।

सपने में शरीर पर सफ़ेद कीड़े देखना

यदि आप सपने में अपने शरीर पर सफेद कीड़ा देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपके साथ कोई दुर्घटना घटित होने वाली है। जिससे आपको भारी क्षति पहुंचने वाली है। यह भी हो सकता है कि यह दुर्घटना आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ ही घटित हो घटित हो सकती है। अतः इसे एक अच्छा संकेत नहीं माना जा सकता।

सपने में कीड़े खाना

यदि आप सपने में खुद को कीड़े खाता हुआ देखते हैं तो उसका यह अर्थ है कि आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब होने वाली है। जिससे आपको अपनी जरूरत के सामान के भी लाले पड़ने वाले हैं। अतः वक्त रहते आपको व्यर्थ के खर्चों को बंद कर देना चाहिए तथा जरूरत के अनुसार ही खर्च करना चाहिए।

सपने में लकड़ी में सफ़ेद कीड़े देखना

यदि आप सपने हैं किसी लकड़ी या घर के फर्नीचर में सफेद कीड़े देखते हैं। तो इसका यह अर्थ है कि आपके द्वारा की गई मेहनत भविष्य में व्यर्थ जाने वाली है। अतः इस सपने को शुभ नहीं कहा जा सकता। यह एक बुरा संकेत है जो इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके द्वारा किए जा रहे कार्य तथा मेहनत पर कोई और व्यक्ति हक जमाना चाहता है या उसे खराब करना चाहता है।

swapanshastraadmin

Recent Posts

सपने में सफेद हाथी देखना: दुर्लभ सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक

सपनों की दुनिया हमेशा रहस्यों और प्रतीकों से भरी होती है, जिनके अर्थ हमेशा स्पष्ट…

6 months ago

सपने में कुत्ता देखने का मतलब: वफादारी और सुरक्षा के संकेत

सपने हमारी आंतरिक भावनाओं, डर, आकांक्षाओं और अनसुलझी भावनाओं का प्रतिबिंब होते हैं। अक्सर, हमारे…

6 months ago

दांत टूटना शुभ या अशुभ या दांतों के टूटने के दुष्प्रभाव

दांत टूटना शुभ या अशुभ दांतों की सेहत हमारे सामान्य रोज़मर्रा के जीवन में एक…

10 months ago

सपने में आधा दांत टूटना या सपने में आधा दांत टूटने के मुख्य कारण

सपने में आधा दांत टूटना सपने हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं जो हमें रातों…

10 months ago

सपने में नदी में नहाते हुए देखना अर्थ और प्रतीकात्मक विवेचना

सपने में नदी में नहाते हुए देखना अर्थ और प्रतीकात्मक विवेचना सपने हमारे जीवन का…

10 months ago

सपने में नदी में गंदा पानी बहता हुआ देखना या सपने में नदी का बहता पानी देखना

सपने में नदी में गंदा पानी बहता हुआ देखना यह सपना आपको अपने जीवन में…

10 months ago