जानवरों के सपने

सपने में नेवला देखने का अर्थ? सपने में नेवला देखना कैसा होता है ? नेवले ने कटा या नेवले का जोड़ा

हम अकसर सपने देखते है कई बार वो अच्छे होते है तो कई बार डरावने और भयानक और इस बीच हम सोच में पड़ जाते है की मैंने इस तरह का सपना देखा उसके पीछे की क्या वजह है। स्वपन शास्त्र के अनुसार सपने में देखी जाने वाली हर चीज़ के पीछे कोई न कोई रहस्य छुपा हुआ होता है। अब आप कभी सपने में कुछ वस्तुएं देखते है तो उसके पीछे का रहस्य अलग है और यदि आप सपने में कोई जीव जंतु जैसे कुत्ता, बिल्ली बंदर आदि देखते है तो उसके पीछे भी बहुत से रहस्य जुड़े हुए होते हैं। आज इस लेख में हम देखेंगे की यदि आप सपने में नेवला देखते है तो किस तरह का संकेत है। सपने में नेवला देखना एक शुभ संकेत है या अशुभ आज के इस लेख में हम जानेंगे।

सपने में नेवला देखना

सपने में नेवला देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है यह इशारा करता है कि आने वाले समय में आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ने वाले और आप हर तरह की बाधाओं को बहुत आसानी से पार कर लेंगे या जीत के साथ पार करने वाले हैं। आने वाला मुश्किल समय भी आपके धैर्य के सामने टिक नहीं पाएगा। यह इस तरफ भी इशारा करता है की आपके मन में किसी बात को लेकर डर है तो उससे बहुत जल्द मुक्ति मिलने वाली है।

जमीन खोदते नेवले को देखना

यदि आप किसी नेवले को जमीन खोदते हुए अपने सपने में देखते हैं तो यह इशारा करता है कि भविष्य में आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। देखा जाए तो नेवला गड़े हुए खजाने का प्रतीक अर्थात आपको ऐसा धन मिलने वाला है जिसके असली हकदार आप ही हो। हो सकता है की कोई ऐसी धन राशि या जमीन जो काफी प्रयत्न के बाद भी आपको नहीं मिली वह भविष्य में आपको प्राप्त हो सकती है। एक तरफ जहां सपने में नेवला देखना आपको आर्थिक रूप से सम्पन बनने की तरफ इशार करता है दूसरी तरफ यह आपकी बहुत सी परेशानियों के दूर होने की तरफ भी इशारा करता है।

सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखना

सांप और नेवला एक दूसरे के प्रबल शत्रु माने जाते है जिसमें नेवला सांप पर भारी पड़ता है ऐसे में यदि आप सपने में नेवले और सांप को लड़ते हुए देखते है तो यह इशारा करता है कि निकट भविष्य में आपकी किसी के साथ लड़ाई होने वाली है जिसमें आपका पक्ष मजबूत रहने वाला है। परन्तु लड़ाई की वजह से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। या फिर परिवार का कोई सदस्य अनायास ही किसी लफड़े में या पुलिस कार्यवाही में फस सकता है।

सपने में दोपहर में नेवला देखना

यदि कोई व्यक्ति दोपहर में सोते हुए नेवला देखे तो यह एक अच्छा संकेत नहीं है दोपहर के सपने में नेवले को देखने का मतलब है की कोई दुश्मन आपका भारी नुकसान करने वाला है। हो सकता है की आप के साथ किसी मित्र के द्वारा विश्वास घात भी हो सकता है। ऐसे में जरूरी और महत्वपूर्ण राज की बातें हर किसी को नहीं बताएं हो सके तो ऐसी कोई भी बात सिर्फ अपने तक ही सीमित रखें।

सपने में नेवले को कोई वस्तु ले जाते देखना

यदि सपने में नेवला आपकी कोई वस्तु ले जा रहा है तो यह एक अच्छा सपना नहीं कहा जा सकता है इसका मतलब है की आप को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। या आप के घर से किसी कीमती सामान की चोरी हो सकती है। ऐसे में आपको थोड़ा सचेत या सावधान हो जाना चाहिए क्योंकी इस तरह का सपना एक तरह की चेतावनी भी है आपके लिए।

swapanshastraadmin

Recent Posts

सपने में सफेद हाथी देखना: दुर्लभ सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक

सपनों की दुनिया हमेशा रहस्यों और प्रतीकों से भरी होती है, जिनके अर्थ हमेशा स्पष्ट…

2 months ago

सपने में कुत्ता देखने का मतलब: वफादारी और सुरक्षा के संकेत

सपने हमारी आंतरिक भावनाओं, डर, आकांक्षाओं और अनसुलझी भावनाओं का प्रतिबिंब होते हैं। अक्सर, हमारे…

2 months ago

दांत टूटना शुभ या अशुभ या दांतों के टूटने के दुष्प्रभाव

दांत टूटना शुभ या अशुभ दांतों की सेहत हमारे सामान्य रोज़मर्रा के जीवन में एक…

6 months ago

सपने में आधा दांत टूटना या सपने में आधा दांत टूटने के मुख्य कारण

सपने में आधा दांत टूटना सपने हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं जो हमें रातों…

6 months ago

सपने में नदी में नहाते हुए देखना अर्थ और प्रतीकात्मक विवेचना

सपने में नदी में नहाते हुए देखना अर्थ और प्रतीकात्मक विवेचना सपने हमारे जीवन का…

6 months ago

सपने में नदी में गंदा पानी बहता हुआ देखना या सपने में नदी का बहता पानी देखना

सपने में नदी में गंदा पानी बहता हुआ देखना यह सपना आपको अपने जीवन में…

6 months ago