जीवन मरण शादी ब्याह के सपने

सपने में लाश देखने का अर्थ, सपने में लाश जलाना, सपने में लाश को कंधा देना, सपने में लाश दिखाई देना

सपने में लाश देखने का अर्थ

सपने में हम जो घटना देखते है वही हमारे जीवन में भी घटेगी ऐसा बहुत से लोगों का सोचना है। परंतु हर बार ऐसा नहीं होता है। यह बात तो काफ़ी हद तक सच है की सपने हमारे भविष्य को बताते है परंतु हर बार सपने में दिखने वाली घटना हमारे साथ घटेगी यह बात सही नहीं है। कई बार हम सपने में बुरी घटना देखते है लेकिन असल जीवन में वह हमारे साथ कुछ अच्छा घटने की तरफ इशारा करती है। जैसे यदि हम सपने में अपनी या किसी और की लाश देखें तो हम समझते हैं कि एक बुरा सपना है। परंतु यह एक अच्छा सपना है क्योंकि यह सपना आपके जीवन में कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं डालता।

आज इस लेख में हम इसी विषय पर बात करेंगे कि यदि आप अपने सपने में लाश देखते हैं तो उसका क्या अर्थ है। और यह सपना किस तरह से आपके जीवन को प्रभावित करने वाला है। और इस सपने में किस तरह का रहस्य छुपा हुआ है।

सपने में स्वयं की लाश देखना

यदि आप ऐसा कोई सपना देखते हैं जिसमें आप स्वयं की लाश देखते तो यह एक अच्छा सपना है। यह सपना आपके दीर्घायु होने की तरफ इशारा करता है। बहुत से लोग इस सपने को देखकर घबरा जाते हैं। उन्हें लगता है कि उनके ऊपर कोई भारी विपत्ति आने वाली है परंतु ऐसा नहीं है। यह सपना आपके लंबे जीवन की तरफ इशारा करता है तथा आप पर आई हुई समस्याओं के भविष्य में दूर होने की तरफ इशारा करते हैं। यदि आप किसी लंबी बीमारी से ग्रसित तो यह सपना उसके दूर होने की तरफ भी संकेत देता है।

सपने में किसी परिचित की लाश देखना

यदि आप सपने में किसी परिचित की लाश देखते हैं तो इसका यह अर्थ है कि परिचित के स्वास्थ्य तथा आयु में वृद्धि होगी और आने वाले समय में आप उसके साथ काफी अच्छा वक्त व्यतीत करने वाले हैं। और आपके सहयोग और साथ से आप दोनों के जीवन में खुशियों की वृद्धि होगी तथा जीवन में समृद्धि आएगी। यह सपना आप को भविष्य में एक अच्छा साथी मिलने की तरफ इशारा करता है जो की आपके साथ एक लम्बे समय तक बना रहेगा और हर मुश्किल में आपको भी सहयोग प्रदान करेगा।

सपने में लाश को जलते देखना

यदि आप सपने में लाश को जलते हुए देखते हैं तो यह अच्छा सपना नहीं कहा जा सकता इसका यह अर्थ है कि आने वाले समय में आप पर कोई भारी विपत्ति आने वाली है। या आप के स्वास्थ्य में काफ़ी उतार चढाव आ सकता है जो की आप के लिए चिन्ता का विषय बन सकता है। यदि आप सपने में खुद की लाश को जलते देखते है तो इसका अर्थ है की आप पर कोई समस्या आने वाली है और वहीं आप किसी और की लाश को जलते देखते है तो उस शख्स पर कोई विपत्ति आ सकती है जो की आपके जीवान पर भी प्रभाव डालने वाली होगी।

सपने में लाश पर फूल चढ़ाना

यदि आप ऐसा कोई सपना देखते हैं। जिसमें आप किसी लाश पर फूल चढ़ा रहे हैं तो यह एक सकारात्मक सपना है। इस सपने का अर्थ है कि आप अपने कार्य तथा व्यक्तित्व की वजह से दूसरों के जीवन में शांति लाने वाले हैं। आने वाले समय में आप बहुत से लोगों के जीवन को सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करने वाले हैं। तथा लोगों के जीवन को सुखमय बनाने वाले है। अतः यह सपना एक प्रकार से आपके समाज सेवा में जुड़ने की तरफ भी इशारा करता है।

swapanshastraadmin

Recent Posts

सपने में सफेद हाथी देखना: दुर्लभ सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक

सपनों की दुनिया हमेशा रहस्यों और प्रतीकों से भरी होती है, जिनके अर्थ हमेशा स्पष्ट…

2 months ago

सपने में कुत्ता देखने का मतलब: वफादारी और सुरक्षा के संकेत

सपने हमारी आंतरिक भावनाओं, डर, आकांक्षाओं और अनसुलझी भावनाओं का प्रतिबिंब होते हैं। अक्सर, हमारे…

2 months ago

दांत टूटना शुभ या अशुभ या दांतों के टूटने के दुष्प्रभाव

दांत टूटना शुभ या अशुभ दांतों की सेहत हमारे सामान्य रोज़मर्रा के जीवन में एक…

6 months ago

सपने में आधा दांत टूटना या सपने में आधा दांत टूटने के मुख्य कारण

सपने में आधा दांत टूटना सपने हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं जो हमें रातों…

6 months ago

सपने में नदी में नहाते हुए देखना अर्थ और प्रतीकात्मक विवेचना

सपने में नदी में नहाते हुए देखना अर्थ और प्रतीकात्मक विवेचना सपने हमारे जीवन का…

6 months ago

सपने में नदी में गंदा पानी बहता हुआ देखना या सपने में नदी का बहता पानी देखना

सपने में नदी में गंदा पानी बहता हुआ देखना यह सपना आपको अपने जीवन में…

6 months ago