प्राकृतिक चीजों के सपने

सपने में कीचड़ देखना, सपने में नाली का कीचड़ देखना, सपने में काला कीचड़ देखना

कीचड़ जिसके नाम से भी हम सब डरते हैं और जिससे हम सभी दूर भागते हैं। जिसके बारे में तो शायद हम सोचना भी नहीं चाहते। मुहावरे लोकोक्तियां मैं भी तो कीचड़ से दूर रहने की सलाह दी जाती है। फिर भला हमारे सपनों में कीचड़ देखने का क्या अर्थ होगा, क्या यह हमारे लिए एक अच्छा शगुन है। क्योंकि कहते हैं सपनों की दुनिया तो निराली दुनिया होती है जो हमारे साथ हमारी जिंदगी में हो रहा होता है सपनों में उसका उल्टा ही होता है। पर सच है या झूठ यह तो ईश्वर ही जाने। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का एक अर्थ होता है। तो आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कीचड़ देखने का क्या मतलब होता है।

सपने मे खुद को कीचड़ में देखना

अगर आप एक ईमानदार व्यक्ति हैं और अपने काम को पूरी लगन और ईमानदारी से करते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपके लिए यह एक शुभ सपना हो सकता है। सपने में खुद को कीचड़ में देखने का अर्थ है कि आपका शुभ समय शुरू होने वाला है। अगर आपने किसी से कोई कर्जा लिया है या किसी बीमारी से परेशान हैं तो अब आपकी वह बीमारी जल्द ही दूर होने वाली है।

सपने मे बच्चों को कीचड़ में खेलते हुए देखना

अगर आप सपने में बच्चों को कीचड़ में खेलते हुए देखते हैं तो यह एक अच्छा सपना है। यह इस बात का संकेत करता है कि आपकी कोई इच्छा जल्दी ही पूरी होने वाली है आने वाले समय में आपको अत्यधिक लाभ मिलने वाला है।बच्चों को कीचड़ में खेलते हुए देखने का अर्थ है कि आपकी कोई अभिलाषा या आपके मन में चल रहा कोई विचार जो आप सालों से पूरा होते हुए देखना चाहते हैं वह जल्दी ही पूरा होने वाला है। जिससे आने वाले समय में आपको अत्यधिक लाभ मिलने वाला है। आप अपने व्यापार या रोजगार में किसी परिवर्तन के लिए काफी समय से अगर चिंतित हैं तो आपका वह काम जल्दी ही पूरा होने वाला है।

सपने में कीचड़ देखना

अगर आप सपने में कीचड़ देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसे एक अच्छा सपना नहीं माना जाता। इसका अर्थ है कि आने वाला समय आपका परेशानियों से भरा हुआ होने वाला है। आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट होने वाले हैं। जो कि अचानक से आकर आपको परेशान कर देंगे। इसलिए ईश्वर आपको यह संकेत देकर सचेत कर रहे हैं आपको घबराना नहीं है। शांत चित्त से संयम पूर्वक अपने कामों को करना है। जिस प्रकार से अच्छा समय बहुत समय तक नहीं रहता उसी प्रकार से यह मुश्किल समय भी अवश्य निकल जाएगा।

सपने में खुद को कीचड़ खाते हुए देखना

सुनने में भले ही यह सपना बहुत अजीब लगे पर स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह एक अच्छा सपना है। यह आपको बताता है कि आपका मुश्किल समय अब समाप्त होने वाला है और आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है। आपका जो काम काफी समय से रुका हुआ था वह जल्दी ही पूरा होने वाला है। आपके धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।

सपने में किसी को खुद के ऊपर कीचड़ फेंकते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह एक अच्छा सपना नहीं है। यह इस बात का संकेत है कि आपका आने वाला समय मुश्किलों से भरा हो सकता है। आपके अपने ही आपको परेशानी में डाल सकते हैं। आपके अपने आपके दुश्मन हो सकते हैं। यह इस बात का संकेत है कि आपका आने वाला समय मुश्किलों से भरा हुआ हो सकता है। आपको प्रतिद्वंद्वियों से सचेत रहने की आवश्यकता है। लोग आपकी निंदा कर रहे हैं। आप को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सोच समझ कर काम करना है। कोई आपका अपना ही आपको धोखा दे सकता है आप को संयमित रहने की आवश्यकता है।

खुद को किसी दूसरे के ऊपर कीचड़ फेंकते हुए देखना

अगर आप सपने में खुद को किसी दूसरे के व्यक्ति के ऊपर कीचड़ फेंकते हुए देख रहे हैं तो यह एक शुभ सपना नहीं है। इसका अर्थ है कि आप अपने व्यवहार से लोगों को अपना दुश्मन बना रहे हैं। आपको सोच समझ कर काम करना है। बिना वजह ही किसी की निंदा या दोषारोपण नहीं करना है। यह आपको भारी पड़ सकता है और आने वाले समय में आपको मुश्किलों में डाल सकता है। कुछ भी ऐसा नहीं करना है जिसके कारण आपके कारण किसी को मानसिक या शारीरिक कष्ट हो या किसी अपने को कोई कष्ट हो। ईश्वर आपको इन संकेतों के द्वारा सचेत करना चाह रहे हैं। आप आने वाले समय में सावधान रहें।

सपने में खुद को कीचड़ से घिरा हुआ देखना

अगर आप सपने में खुद को कीचड़ से घिरा हुआ देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आप इस समय बहुत चिंतित हैं और आप बहुत तनाव में जी रहे हैं। इस समय काम का आपके ऊपर काफी दबाव है। यह सपना आप की मानसिक स्थिति को दिखाता है। मुश्किलों से आपको घबराना नहीं है है। थोड़ा रुक कर अपनी भावनाओं को विराम दें। मेडिटेशन करें और फिर एकाग्रचित होकर अपने काम में लग जायें।

सपने में कीचड़ से फ॔से हुए किसी व्यक्ति की मदद करना

अगर आप सपने में कीचड़ में फ॔से किसी व्यक्ति की मदद करते हैं तो इसका अर्थ है इस समय आपके किसी अपने को आपकी मदद की आवश्यकता है। ईश्वर आपको संकेत दे रहे हैं कि आपको उस व्यक्ति की मदद अवश्य करनी चाहिए। अन्यथा आपको उसकी मदद ना करने का अफसोस सारी जिंदगी रह सकता है।

swapanshastraadmin

Recent Posts

सपने में सफेद हाथी देखना: दुर्लभ सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक

सपनों की दुनिया हमेशा रहस्यों और प्रतीकों से भरी होती है, जिनके अर्थ हमेशा स्पष्ट…

2 months ago

सपने में कुत्ता देखने का मतलब: वफादारी और सुरक्षा के संकेत

सपने हमारी आंतरिक भावनाओं, डर, आकांक्षाओं और अनसुलझी भावनाओं का प्रतिबिंब होते हैं। अक्सर, हमारे…

2 months ago

दांत टूटना शुभ या अशुभ या दांतों के टूटने के दुष्प्रभाव

दांत टूटना शुभ या अशुभ दांतों की सेहत हमारे सामान्य रोज़मर्रा के जीवन में एक…

6 months ago

सपने में आधा दांत टूटना या सपने में आधा दांत टूटने के मुख्य कारण

सपने में आधा दांत टूटना सपने हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं जो हमें रातों…

6 months ago

सपने में नदी में नहाते हुए देखना अर्थ और प्रतीकात्मक विवेचना

सपने में नदी में नहाते हुए देखना अर्थ और प्रतीकात्मक विवेचना सपने हमारे जीवन का…

6 months ago

सपने में नदी में गंदा पानी बहता हुआ देखना या सपने में नदी का बहता पानी देखना

सपने में नदी में गंदा पानी बहता हुआ देखना यह सपना आपको अपने जीवन में…

6 months ago