sapne me gidd ko dekhna
सपने लगभग हर व्यक्ति को दिखायी देते है, ये सपने अच्छे और ख़राब दोनों प्रकार के हो सकते है और अगर सपने खराब दिखायी दिए हो तो यही सपने व्यक्ति के मन में चिंता का कारण बन जाते है। आज का यह लेख इसी विषय से सम्बंधित है जिसके अंतर्गत सपने में गिद्ध को देखना आपके लिए शुभ है या अशुभ इसकी जानकारी आपको विस्तार से बताई जायेगी। साथ ही साथ यह भी जानिए कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में गिद्ध देखना आपको किस बात का संकेत देता है तो चलिए इस आर्टिकल को पढ़ना प्रारम्भ करते है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में गिद्ध को देखना व्यक्ति के लिए मुख्यता अशुभ ही माना गया है इसके अलावा इस प्रकार के सपने इस बात पर भी निर्भर करते है कि सपनों में देखा गया गिद्ध किस स्थिति में दिखायी दिया है। जी हाँ स्वप्न शास्त्र में गिद्ध की अलग अलग स्थितियों का वर्णन किया गया है तो आइये ज्योतिषी के अनुसार इन सपनों के अर्थ को समझने का प्रयास करते है।
सपनें में बैठे हुए गिद्ध को देखना एक शुभ समय का संकेत माना गया है, इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन में धन प्राप्ति के योग बन रहे है जो जल्द ही आपको कहीं न कहीं से धन का लाभ दे सकते है। इसके अलावा आपके लिए व्यवसाय और नौकरी में आगे बढ़ने की उम्मीदें भी बनती नजर आ रही है।
यह सपना आपके लिए सही नहीं है, चूँकि स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में उड़ता हुआ गिद्ध देखना व्यक्ति के जीवन में परेशानियाँ का कारण बन सकता है। यह सपना इस बात की ओर भी इशारा करता है कि आपको आने वाले समय में स्वास्थ्य और धन सम्बन्धी समस्याएँ हो सकती है। इसलिए आपको आने वाले समय में अपने स्वास्थ्य और नौकरी से जुड़े मुद्दों पर बहुत सोच समझ कर निर्णय लेने की आवश्यकता होती है।
इस प्रकार का सपना जिसमें आपको कोई गिद्ध श्मशान घाट या उसके ऊपर उड़ता हुआ नजर आये तो यह आपके लिए काफी बुरे संकेत वाला सपना हो सकता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसे सपने किसी न किसी व्यक्ति के मृत्यु का समाचार लेकर आते है, खैर ऐसे में आपको ईश्वर से कामना करनी चाहिए कि आपके जीवन में सब कुछ अच्छा बना रहे।
ऐसा सपना आपके लिए काफी सुखदायक हो सकता है, अगर आप सपने में मरा हुआ गिद्ध देखते है तो आपको निश्चित ही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस प्रकार के सपने जब भी आपको दिखाई दे तो समझिए की आप बहुत जल्द किसी बीमारी से मुक्ति पाने वाले है।
यदि आपने सपने में गिद्ध को सिर के ऊपर से उड़ता हुआ देखा है तो यह आपको इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में आप किसी भयानक दुर्घटना के शिकार हो सकते है। जिसमें या तो आपकी जान जा सकती है और या फिर आपको जीवन पर शारीरिक समस्याओं से जूझना भी पड़ सकता हैं। ऐसे में अगर आप इस सपने का निवारण चाहते है तो आपको किसी अच्छे ज्योतिषी से इस सपने के सम्बन्धी निवारण पूछ लेना चाहिए।
प्रश्न – सपने में गिद्ध को देखना किस बात का संकेत है ?
उत्तर – सपने में गिद्ध को बैठी हुयी अवस्था में देखना काफी शुभ माना जाता है, इस सपने का अर्थ है आपको जीवन में बहुत जल्द धन की प्राप्ति हो सकती है।
प्रश्न – सपने में उड़ता हुआ गिद्ध किस बात का सन्देश देता है ?
उत्तर – स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि उडते हुए गिद्ध को सपने में देखने से स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती है।
प्रश्न – सपनें में मरा हुआ गिद्ध देखना किस बात का संकेत है ?
उत्तर – इस प्रकार का सपना आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा पाने की ओर इशारा देता नजर आता है ऐसा माना जाता है कि सपने में मरे हुए गिद्ध को देखने से आपको शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
सपने में गिद्ध को देखना आपको किस प्रकार का संकेत देती है इस बात की पूरी जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से प्राप्त हो गयी होगी और उम्मीद करते है कि भविष्य में आप ऐसे सपनों से भयभीत न होकर उनके निवारण करने का प्रयास करेंगे। दोस्तों हम आगे भी आपको इसी प्रकार की जानकारियों से रूबरू कराते रहेंगे अगर आप सपनों से जुडीं और अधिक जानकारियाँ प्राप्त करना चाहते है तो हमारी वेबसाइट पर सपनो से जुड़े कई आर्टिकल पढ़ सकते है।
सपने में भस्म देखने का अर्थ व्यक्ति के अनुभवों, धार्मिक मान्यताओं, सामाजिक परिवेश आदि पर…
वास्तु के अनुसार हर सपने का एक अर्थ होता है। सपने में चावल को देखना…
सपने में उबले हुए अंडे को देखना एक विचित्र प्रकार का अनुभव है। यह भी…
सपने में उबले हुए आलू देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह एक विचित्र सपना है।…
सपने में अंडे देखना एक शुभ संकेत है । यह इस बात का संकेत है…
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सांप को देखने का अर्थ वास्तव जीवन से बहुत…