sapne me gadi daan karna
हम लोग रात्रि में सपने क्यों देखते हैं? यह सवाल सबके दिमाग में आता होगा। कुछ लोगों का मानना है कि जो घटनाएं हमारे साथ दैनिक जीवन में घटती है वही सपने बनके हमारे दिमाग में आती है। वहीं कुछ लोगों का यह मानना होता है कि सपने हमारे भविष्य की तरफ इशारा करते हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं जो सिर्फ सपने मात्र नहीं होते उनमें भविष्य को लेकर कुछ रहस्य छुपे हुए होते हैं। सपनों में छुपे हुए संकेतों को जान लें तो हम अपने भविष्य को जान सकते है। यह बात स्वप्न शास्त्र भी मानता है कि सपने हमारे भविष्य का आइना होते है। अमूमन हम जो सपना देखते हैं उसे सुबह तक भूल जाते हैं परंतु उस सपने में देखे जाने वाली घटना की कोई विशेष बात हमें याद रहती है। जैसे यदि हम कोई सपना देखते हैं जिसमें हम किसी गाड़ी का दान करते हुऐ खुद को देखते हैं। इसमें हमें यह बात तो याद रहती है कि हम कोई गाड़ी का दान कर रहे हैं। परन्तु गाड़ी का रंग, रुप, नम्बर आदि हमें याद नहीं रहता यह सारी चीजे हम भूल जाते हैं। हमें सिर्फ मुख्य संकेत को समझने की जरूरत होती है बाकी चीजों का विशेष महत्व नहीं होता।
यदि आप सपने में खुद को गाड़ी का दान करते हुए देखते है तो यह किस तरह का सपना है। आज इस लेख में हम बात करेंगे या फिर यह सपना किस तरह से आपके भविष्य को प्रभावित कर सकता है। या आपके आने वाले कल पर यह सपना किस तरह के प्रभाव डालेगा यह हम इस लेख में बात करेंगे।
यदि आप सपने में गाड़ी का दान करते हुए देखते हैं तो इस सपने का अर्थ है कि आने वाले समय में आपके किसी बाहर की जगह की यात्रा करने के आसार है या फिर आप अपने परिवार या मित्रों के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने जा सकते हैं। यह यात्रा बहुत थी सुखदाई तथा आनंद में होने वाली है।
यदि आप अपने सपने में किसी बड़ी गाड़ी का दान करते हुऐ खुद को देखते हैं तो इसका यह अर्थ है कि आने वाले समय में आपके व्यापार में वृद्धि होने वाली है। तथा आपको व्यापार में अत्यधिक लाभ होने वाला है। अमूमन तौर पर गाड़ी को यश और वैभव से जोड़कर देखा जाता है। और यह भी देखा जाता है की संपन लोग ही गाड़ी रखते हैं। तो यदि आप अपने सपने में गाड़ी का दान करते हुए देखते हैं तो इसका यह अर्थ है कि आपके पास भविष्य में काफी ज्यादा धन-संपत्ति आने वाली है।
यदि आप अपने सपने में लाल रंग की गाड़ी का दान करते हुए खुद को देखते हैं तो इसका यह अर्थ है कि आने वाले समय में आपके ऊपर से बहुत से आर्थिक संकट दूर होने वाले हैं। या फिर आप काफी समय से किसी कर्ज में डूबे हुए हैं तो वह कर्ज भी दूर होने वाला है। यह सपना दर्शाता है कि आने वाले समय में आपके द्वारा लिए गए निर्णय आपको आपके व्यवसाय में आप को एक नए मुकाम तक लेकर जाएंगे। और आप की गिनती बिजनेस के जाने-माने लोगों में होने लगेगी। अतः यह एक तरीके से सकारात्मक सपना है।
यदि आप ऐसा कोई सपना देखते हैं जिसमें आप किसी दो पहिया वाहन का दान कर रहे हैं तो यह सपना दर्शाता है कि आने वाले समय में आपका प्रमोशन होने वाला है और आपको नई जिम्मेदारी मिलने वाली है। अतः आप साधारण पद को छोड़कर एक विशिष्ट पद पर आसीन होने वाला है।
सपने में भस्म देखने का अर्थ व्यक्ति के अनुभवों, धार्मिक मान्यताओं, सामाजिक परिवेश आदि पर…
वास्तु के अनुसार हर सपने का एक अर्थ होता है। सपने में चावल को देखना…
सपने में उबले हुए अंडे को देखना एक विचित्र प्रकार का अनुभव है। यह भी…
सपने में उबले हुए आलू देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह एक विचित्र सपना है।…
सपने में अंडे देखना एक शुभ संकेत है । यह इस बात का संकेत है…
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सांप को देखने का अर्थ वास्तव जीवन से बहुत…