सपने में बिल्ली देखने से क्या होता है, सपने में काली बिल्ली देखना

रात्रि में सपने हर कोई देखता है। सपना देखने के बाद हर इंसान की एक जिज्ञासा होती है, कि उसे इस तरह का सपना आया इसके पीछे की क्या वजह है। रात्रि में देखे गए सपने की पीछे की वजह हर कोई जानना चाहता है और स्वप्नशास्त्र कहता है कि सपने में देखी गई हर चीज या हर बात के पीछे कोई ना कोई वजह होती है तथा वह आपके रियल जीवन से या वास्तविक जीवन से किसी न किसी तरह से जुड़ी हुई हो सकती है। 

हर इंसान को अपने सपने में देखी गई बात को जानने के पीछे की उत्सुकता होती है आज हम इस लेख में देखेंगे की यदि आप ने अपने रात्रि स्वप्न में बिल्ली को देखा है तो उसका आपके वास्तविक जीवन से क्या संबंध हो सकता है।

कुछ लोग बिल्ली को शुभ मानते हैं जबकि कुछ लोग इसे अशुभ मानते हैं परंतु सपने में किसी बिल्ली को देखने के भिन्न भिन्न अर्थ हो सकते हैं। सपने में आपने किस रंग की बिल्ली देखी है इसका भी विशेष प्रभाव होता है क्योंकि सपने में अलग-अलग रंग की बिल्ली देखने पर अलग-अलग प्रभाव आपको देखने को मिल सकते है।

सपने मे सफेद बिल्ली देखना

बिल्ली को प्राय लक्ष्मी जी से जोड़कर देखा जाता है। प्राय सपने में सफेद बिल्ली को देखना एक शुभ संकेत है। तो यदि आपने सपने में किसी बिल्ली को देखा है तो इसका यह अर्थ हो सकता है कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है या फिर यदि आप किसी से कोई पैसा उधार मांग रहे हैं तो वह व्यक्ति आपको उधार वापस कर सकता है। 

सपने में बिल्ली का रास्ता काटना

यदि सपने में काले कलर की बिल्ली आपको रास्ता काटते हुए दिख रही है तो एक तरह का अशुभ संकेत हो सकता है। इसका अर्थ यह हो सकता है कि यदि आप कोई काम करने जा रहे हो तो उसमें किसी तरह की अड़चन आ सकती है या फिर वह काम किसी वजह से रुक सकता है। ऐसे में आप धैर्य रखकर उस काम को कुछ समय के लिए स्थगित कर सकते हो।

सपने में भूरे रंग की बिल्ली दिखना

सपने में भूरे रंग की बिल्ली देखना एक शुभ संकेत है। इसका यह अर्थ हो सकता है कि आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है या फिर काफी समय से अटका हुआ काम पूर्ण हो सकता है। सपने में अचानक से भूरे रंग की बिल्ली देखने का अर्थ है भी हो सकता है कि आपको कहीं पर सम्मानित किया जा सकता है।

सपने में बिल्ली के बच्चे देखना कैसा होता है

सपने में बिल्ली के बच्चे देखना है क्या अशुभ संकेत हो सकता है इसका मतलब यह हो सकता है कि आपको छोटी-छोटी परेशानी है आने वाली है। जिनकी वजह से आप में मानसिक तनाव देखने को मिल सकता है। लेकिन इसमें परेशान होने की कोई बात नहीं है क्योंकि यदि आप धैर्य से काम ले तो किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी।

सपने में बिल्ली को चूहे को खाते हुए देखना

चूंकि चूहा और बिल्ली एक दूसरे के दुश्मन होते है इसलिए सपने में चूहे बिल्ली को देखा है या फिर बिल्ली को किसी चूहे का पीछा करते हुए देखा है तो इस का अर्थ यह हो सकता है कि आपकी किसी से दुश्मनी हो सकती है या फिर आपका किसी के साथ झगड़ा भी हो सकता है। 

swapanshastraadmin

Share
Published by
swapanshastraadmin

Recent Posts

सपने में सफेद हाथी देखना: दुर्लभ सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक

सपनों की दुनिया हमेशा रहस्यों और प्रतीकों से भरी होती है, जिनके अर्थ हमेशा स्पष्ट…

2 months ago

सपने में कुत्ता देखने का मतलब: वफादारी और सुरक्षा के संकेत

सपने हमारी आंतरिक भावनाओं, डर, आकांक्षाओं और अनसुलझी भावनाओं का प्रतिबिंब होते हैं। अक्सर, हमारे…

2 months ago

दांत टूटना शुभ या अशुभ या दांतों के टूटने के दुष्प्रभाव

दांत टूटना शुभ या अशुभ दांतों की सेहत हमारे सामान्य रोज़मर्रा के जीवन में एक…

6 months ago

सपने में आधा दांत टूटना या सपने में आधा दांत टूटने के मुख्य कारण

सपने में आधा दांत टूटना सपने हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं जो हमें रातों…

6 months ago

सपने में नदी में नहाते हुए देखना अर्थ और प्रतीकात्मक विवेचना

सपने में नदी में नहाते हुए देखना अर्थ और प्रतीकात्मक विवेचना सपने हमारे जीवन का…

6 months ago

सपने में नदी में गंदा पानी बहता हुआ देखना या सपने में नदी का बहता पानी देखना

सपने में नदी में गंदा पानी बहता हुआ देखना यह सपना आपको अपने जीवन में…

6 months ago